मधुबन अस्पताल बुधनी में स्कूल के छात्र-छात्राओं ने किया भ्रमण, देखी गतिविधियां

बुधनी। मधुबन अस्पताल ट्राइडेंट लिमिटेड परिसर में गत दिवस शासकीय मॉडल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माखन नगर जिला नर्मदापुरम के कक्षा 9वीं से 12वीं तक के छात्र-छात्राओं ने अस्पताल का भ्रमण किया। इस दौरान उन्होंने अस्पताल की गतिविधियों को देखा एवं समझा। यहां बता दें कि मधुबन अस्पताल ट्राइडेंट लिमिटेड परिसर स्थित एक विश्व स्तरीय स्वास्य सेवाएं देने वाला अस्पताल है। इसमें एक ही छत के नीचे समस्त स्वास्थ्य सेवाएं विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा दी जाती हैं। मधुबन अस्पताल में छात्र-छात्राओं कोे भ्रमण के दौरान रोगी का पर्चा बनवाने से लेकर रोगी को भर्ती किए जाने संबंधी जानकारी से पूर्ण रूप से अवगत कराया एवं अस्पताल में होने वाली कार्यप्रणाली के बारे में समझाया गया। इसके साथ ही बच्चों को अस्पताल परिसर में मरीजों की देखभाल एवं इलाज किस प्रकार से किया जाता है वह भी बताया गया। छात्र-छात्राओं को रिसेप्शन, ओपीडी, आपातकालीन सेवा, सहित महिला-पुरुष वार्ड का भ्रमण कराया गया। इस दौरान मधुबन अस्पताल के डायरेक्टर डॉक्टर सीए हैरिसन एवं अस्पताल प्रबंधन उपस्थित रहा।