Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सलकनपुर की भैरव घाटी पर स्कूटी डिवाइडर से टकराई, पति की मौत, पत्नी घायल

स्कूटी में टंगा था हेलमेट

रेहटी। सीहोर जिले के प्रसिद्ध धाम सलकनपुर की सड़क मार्ग वाली भैरव घाटी फिर एक व्यक्ति की मौत का कारण बनी। दरअसल भोपाल निवासी रियांश जाटव (चौधरी) अपनी पत्नी स्मिता चौधरी के साथ नवरात्रि के अवसर पर अपनी स्कूटी से सलकनपुर दर्शन करने के लिए गए थे। वे सुबह भोपाल से सलकनपुर के लिए रवाना हुए और उन्होंने यहां ऊपर पहुंचकर दर्शन किए। इसके बाद जब वे नीचे उतर रहे थे, तभी उनकी गाड़ी भैरव घाटी पर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। गाड़ी इतनी तेजी से टकराई की दोनों गाड़ी से नीचे गिर गए। घटना की जानकारी सलकनपुर चौकी पर पहुंची। इसके बाद चौकी प्रभारी भावना यादव टीम के साथ मौके पर पहुंची एवं दोनों को रेहटी स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भिजवाया। यहां पर डॉक्टरों ने रियांश जाटव को मृत घोषित कर दिया, वहीं उनकी पत्नी का प्राथमिक उपचार करके उन्हें होशंगाबाद के लिए रेफर कर दिया। पुलिस ने रियांश जाटव के परिजनों को इसकी सूचना दी।
भैरव घाटी बनी कई मौतों का कारण –

सलकनपुर सड़क मार्ग पर स्थित भैरव घाटी अब तक कई मौतों का कारण बन चुकी है। यहां पर आए दिन दुर्घटनाएं होती हैं। पिछले वर्ष भी भैरव घाटी पर दो-तीन दुर्घटना हुई थी, जिनमें कई लोगों की मौतें हो चुकी हैं। अब यहां पर एक स्कूटी डिवाइडर से जाकर टकरा गई।
हेलमेट लगा होता तो बच जाती जान –
घटना के दौरान युवक रियांश बिना हेलमेट के गाड़ी चला रहे थे। उनका हेलमेट गाड़ी में टंगा हुआ था। यदि वे हेलमेट पहने हुए होते तो शायद उनकी जान बच जाती। सर में गंभीर चोंट के कारण रियांश की मौत हो गई। उनके सर से बहुत खून बह गया था।
नवरात्रि में दो दिन प्रतिबंधित रहे निजी वाहन, फिर शुरू कराए –
नवरात्रि के दौरान कलेक्टर के निर्देश पर निजी वाहनों को पूरी तरह से प्रतिबंध किया गया था। इस दौरान श्रद्धालुओं को लाने ले जाने के लिए टैक्सियां संचालित की जा रही थी, लेकिन यह निजी वाहन 2 दिन ही प्रतिबंधित रह सके। इसके बाद इनकी आवाजाही शुरू हो गई।
इनका कहना है –
भोपाल निवासी दंपत्ति दर्शन के लिए अपनी स्कूटी से सलकनपुर पहुंचे थे। भैरव घाटी पर उनकी गाड़ी अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। घटना के बाद मौके पर पहुंचकर दोनों को अस्पताल पहुंचाया गया। मामले की जांच की जा रही है।
– भावना यादव, चौकी प्रभारी सलकनपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Vu de l'extérieur, un plat de café paraît souvent simple, mais ses secrets se cachent dans les détails. Le sujet mérite d'être exploré plus attentivement. on oublie souvent farine et huile un pâté fruité à cuisson maîtrisée le petit geste pour une à première vue, où mettre pizza blanche aux champignons et parmesan Vu de l'extérieur, une recette de café paraît simple ; en cuisine, tout se joue pourtant dans les gestes, les temps de repos et l'équilibre des saveurs.