Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर फिर सिरमौर, सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में बाजी मारी

उज्जैन दूसरे और विदिशा तीसरे स्थान पर,

सीहोर। सीएम हेल्प लाइन की शिकायतों के निराकरण में सीहोर जिला पिछले कई माहों से प्रदेश में लगातार प्रथम स्थान पर आ रहा है। इस बार भी सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में सीहोर जिला इस माह भी प्रदेश में नंबर-1 स्थान पर आया है। कलेक्टर प्रवीण सिंह के कुशल मार्गदर्शन में सभी जिला अधिकारियों द्वारा विगत कई माह से सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया जा रहा है और हर माह प्रदेश की रैंकिंग में सीहोर जिले को टॉप पर बनाए हुए है। सीएम हेल्पलाइन की 19 अप्रैल को जारी रैंकिंग के अनुसार सीहोर जिले में माह अप्रैल में सीएम हेल्पलाइन की कुल 5811 शिकायतों निराकरण का 77ः वैटेज स्कोर के साथ निराकरण किया गया। जबकि उज्जैन दूसरे स्थान पर तथा विदिशा तीसरे स्थान पर रहा। कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए लगातार अधिकारियों को मार्गदर्शन प्रदान किया जा रहा है। वे प्रतिदिन नियमित रूप से सभी विभागों की सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा करने के साथ ही अधिकारियों को हितग्राहियों से त्वरित संवाद स्थापित कर शिकायत का संतुष्टिपूर्ण निराकरण करने के लिए प्रेरित करते हैं। इसके साथ ही प्रत्येक सप्ताह आयोजित होने वाली समय सीमा बैठक में भी सीएम हेल्पलाइन की विभागवार समीक्षा करते हैं।

समस्याओं के निराकरण का बेहतर माध्यम –
कलेक्टर श्री सिंह ने जिला पंचायत सीईओ तथा अपर कलेक्टर सहित सभी विभागों के जिला अधिकारियों को लगातार सीएम हेल्पलाइन में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर बधाई देते हुए आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण की अपेक्षा की है। उन्होंने कहा कि सीएम हेल्पलाइन प्रशासन में शुचिता, पारदर्शिता तथा सुशासन लाने का बेहतर माध्यम होने के साथ ही आमजन की समस्याओं के निराकरण का अच्छा माध्यम है। उन्होंने कहा कि हमारा सदैव यह प्रयास होना चाहिए कि लोगों की शिकायतों और समस्याओं का जल्द से जल्द निराकरण कर उन्हें राहत दी जाए। शिकायतों के त्वरित और संतुष्टिपूर्ण निराकरण से आमजन का प्रशासन पर भरोसा भी बढ़ता है।

शिकायतों का संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए प्रतिदिन समीक्षा-

कलेक्टर प्रवीण सिंह द्वारा प्रतिदिन सीएम हेल्पलाइन के प्रकरणों के निराकरण की समीक्षा के साथ ही हर टीएल बैठक में विभागवार, जनपदवार तथा तहसीलवार विस्तार से सीएम हेल्पलाइन की समीक्षा की जाती है। समीक्षा के दौरान अधिकारियों द्वारा निराकरण में आने वाली कठिनाइयों का कलेक्टर श्री सिंह द्वारा त्वरित समाधान किया जाता है। इसके सार्थक परिणाम के रूप में सीहोर जिला विगत कई महीनों से प्रदेश में प्रथम स्थान पर आ रहा है।

शिकायतों के निराकरण में दिखाई गंभीरता-
कलेक्टर श्री सिंह के निर्देशान में सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों के संतुष्टिपूर्ण निराकरण के लिए विभागीय अधिकारी भी गंभीरता से प्रयास करते हैं। शिकायतों से संबंधित अधिकारी लगातार संपर्क कर हितग्राहियों की समस्या को जानकर उसका संतुष्टिपूर्वक निराकरण करते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Potřebujete nějaké skvělé tipy na zlepšení vašeho vaření nebo zahradničení? Na našem webu najdete spoustu užitečných rad a triků, které vám pomohou vytvořit skvělé jídlo nebo krásnou zahradu. Sledujte naše články a objevte nové způsoby, jak využít své potenciál. Zlaté dny pro Jednoduché tajemství dokonalých těstovin: Hlavní chyba, kterou dělá Tipy a triky pro jednoduchý život, chutné recepty a užitečné články o zahradničení – všechno na jednom místě! Objevujte nové způsoby, jak usnadnit si každodenní rutinu, vařit lahodné jídlo a pěstovat úspěšnou zahrádku. Buďte inspirací pro svou rodinu a přátelé s našimi praktickými nápady a informacemi!