Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर कांग्रेस जिलाध्यक्ष आरएसएस मानसिकता वाले, इन्हें तुरंत हटाया जाए

- अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से हुआ डॉ. बलवीर सिंह तोमर को हटाने का प्रस्ताव पारित

सीहोर। मध्यप्रदेश में वर्ष के अंत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस पार्टी तैैयारियां कर रही हैं, लेकिन सीहोर जिले में कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर का लगातार विरोध सामने आ रहा है। अब सीहोर जिले में अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियोें ने डॉ. बलवीर सिंह तोमर पर आरोप लगाया है कि वे आरएसएस की मानसिकता के साथ काम कर रहे हैैं, इसलिए उन्हें हटाया जाए। सीहोर के तुलसी मैरिज गार्डन में आयोजित अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में सर्वसम्मति से यह प्रस्ताव पारित किया गया है कि सबसे पहले कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर को पद से हटाया जाए। इसके साथ ही अल्पसंख्यक वर्ग से विधानसभा मेें उम्मीदवार उतारने का प्रस्ताव भी यहां पर पारित किया गया। यहां बता दें कि कांग्रेस जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोेमर का लगातार विरोध सामने आ रहा है। उनकी नियुक्ति के समय सेे ही उनका विरोध खुलेआम किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी अब तक वे पद पर बने हुए हैं।
विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की जीत का परचम लहराने के लिए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ सहित सभी दिग्गज नेता मैदान में है। वरिष्ठ नेता लगातार मैदानी दौरा कर रहे हैं, लेकिन सीहोर जिले में कांग्रेस की तैयारियां मैदानी स्तर पर कहीं भी नजर नहीं आ रही है। यहां पर तैयारियां तोे जमीन पर नहीं दिख रही है, लेकिन कांग्रेस नेताओें का विरोध जरूर सामनेे आ रहा है। सबसे ज्यादा विरोध सीहोर जिले में जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर सिंह तोमर का ही हो रहा है। वे अपनी नियुक्ति के समय से ही विवादों में है। उनके कार्यकाल में सीहोर जिले में कांग्रेस कई गुटों में बंट गई है। वे कांग्रेस नेताओें, कार्यकर्ताओें में सामंजस्य बनाने मेें भी असफल ही साबित हुए हैैं। यही कारण है कि कांग्रेस द्वारा ब्लॉकों में की गई नियुक्तियां भी किसी के गले नहीं उतर रही है। अब अल्पसंख्यक वर्ग ने भी उनका विरोध कर दिया है और उन्हें पद से हटाने का प्रस्ताव भी पारित किया गया है।
जिलाध्यक्ष पर लगे जमकर आरोप-
सीहोर में तुलसी मैरिज गार्डन में जिलेभर के अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओें का सम्मेलन आयोजित किया गया। यह सम्मेलन पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी फेंस क्लब के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इसमें शामिल होने के लिए पूर्व राज्यपाल श्री कुरैशी भी सीहोर पहुंचे। यहां पर उनकी भव्य अगवानी की गई। इसके बाद जब सम्मेलन शुरू हुआ तोे हर तरफ से जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर का विरोध हुआ। पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी ने भी उन्हें हटाने की बात कही। इस दौरान सर्वसम्मति से जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोेमर को हटाने का प्रस्ताव यह कहते हुए पारित किया गया कि वे कांग्रेस में रहतेे हुए आरएसएस की मानसिकता के साथ काम कर रहे हैं, इसलिए उन्हें हटाया जाए। इसके साथ ही सीहोर जिले में अल्पसंख्यक वर्ग के उम्मीदवार को विधानसभा का टिकट दिया जाए। अल्पसंख्यक वर्ग के लोगोें कोे संगठन में भी ज्यादा पद दिए जाएं। इस तरह कई अन्य प्रस्ताव भी सम्मेलन में पारित किए गए।
इनका कहना है-
कांग्रेस पार्टी हमेशा से हर वर्ग को साथ में लेकर चलती है। सीहोर जिले में भी सभी वर्गों का ध्यान रखा जाता है। यदि ऐसे आरोेप लगाए जा रहे हैं तो ये सब मनगढ़ंत हैं।
– डॉ. बलवीर सिंह तोमर, अध्यक्ष, जिला कांग्रेस कमेटी, सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Presenetljivo je, da lahko že majhna količina začimb izboljša okus jedi brez dodatne soli. Z nekaj premišljenimi sestavinami so zdravi recepti hitro tudi okusni, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. skoraj vsi pozabijo na limonin košara ali vrečka za počasno zorenje Prijatelji pogosto svetujejo, da je za dobro jed dovolj ščepec domišljije, a to ne deluje vedno. Bolj zanesljivo je izbrati sveže sestavine, preprost postopek in okuse, ki se lepo dopolnjujejo. Tako nastane kosilo, ki razveseli brez kompliciranja.