सीहोर: कांग्रेस ने किया काली पट्टी बांधकर मौनधारण, केंद्र सरकार का जलाया पुतला

सीहोर। सीहोर जिला कांग्रेस ने डरोमत कैंपियन शुरू कर दिया है। जिला कांग्रेस अध्यक्ष के निर्देशानुसार पूरे जिले के ब्लाकों में डरो मत के तहत कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा धरना-प्रदर्शन शुरू किया गया है। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार द्वारा राहुल गांधी की संसद की सदस्यता समाप्त करने को लेकर धरना-प्रदर्शन किया जा रहा है। इसी श्रेणी में रविवार को तहसील चौराहा स्थित गांधी पार्क में महत्मा गांधी की प्रतिमा केे समक्ष कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने काली पट्टी बांधकर हाथों में राहुल गांधी के फोटो एवं लोकतंत्र का काला दिवस वाली तख्तियां लेकर मौन धारण किया। इसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने केंद्र सरकार की नीतियों के विरोध में नारेबाजी करते हुए तहसील चौराहा पर केंद्र सरकार का पुतला दहन किया। विरोध प्रदर्शन के उपरांत पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष रूकमणी रोहिला ने कहा कि शासन तानाशाही पर उतारू है। जिसको चाहे जेल में डाल दिया, जिसका चाहे मर्डर कर दो। केंद्र सरकार ने लोकतंत्र की धज्जियां उड़ाई है कांग्रेस यह सहन नहीं करेगी। किसान कांग्रेस जिला अध्यक्ष रघुवीर सिंह दांगी ने कहा लोकतंत्र की हत्या की जा रही है। लोगों को महंगाई से राहत नहीं दी जा रही है। हिन्दूस्तान में तानाशाह कानून चल रहा है। इस शासन में कोई सुरक्षित नहीं है। इसका उदाहरण है हमारे राष्ट्रीय नेता राहुल गांधी की सदस्यता का समाप्त करना। जिलाध्यक्ष ने कहा कि अटल सरकार के शासनकाल में भी विपक्ष को सम्मान दिया जाता था, लेकिन अब केवल तानाशाही का रवैया अपनाया जा रहा है। कांग्रेस इसका पुरजौर विरोध करेगी। युवा कांग्रेस नेता निशांत वर्मा ने कहा कि केंद्र सरकार कांग्रेस से डर गई है, जिस कारण कांग्रेस के बड़े नेताओं के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। कांगेस कार्यकर्ता डरते नहीं हैं। हम देश के लिए लोकतंत्र के लिए लड़ते रहेंगे। प्रदर्शन में प्रीतम दयाल चौरसिया, रमेश गुप्ता, मुनव्वर मामू, हरीश आर्य, विनोद राठौर, संतोष सिंह, विवेक राठौर, कपिल उपाध्याय, केके रिछारिया, भगत सिंह तोमर, तुलसी राठौर, रामभरोश शर्मा, धीरेंद्र ठाकुर, ताराचंद्र यादव, राज कौशल, कमलेश चांडक, अजय रैकवार, आशीष रोहिला, अशरफ अली, सुमित नर्रे, सददम उर्रेहमान, नयाब नबाव, ओम सोनी सहित कार्यकारिणी के पदाधिकारीगण वरिष्ष्ट कांग्रेसजन एवं बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।