Newsसीहोर

Sehore News : अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में भव्य रूप से निकाला गया गणगौर चल समारोह

सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अग्रवाल महिला मंडल सहित अन्य महिला मंडलों के तत्वाधान में शक्ति और भक्ति का पर्व गणगौर आस्था और उत्साह के साथ मनाया गया। शहर के बड़ा बाजार स्थित अग्रवाल पंचायती भवन से अग्रवाल महिला मंडल के तत्वाधान में गाजे-बाजे के साथ भव्य चल समारोह निकाला गया। जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए सीवन नदी के तट पर पहुंचा, जहां महिलाओं ने सामूहिक रूप से झाले दिए और आरती और प्रसादी का वितरण किया गया।
इस संबंध में जानकारी देते हुए अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि गणगौर का पर्व महिलाओं के द्वारा पूरे उत्साह के साथ मनाया गया, इसका भव्य रूप से समापन भी किया गया। उन्होंने पर्व का महत्व बताते हुए कहा कि पर्व चैत्र महीने की शुक्ल पक्ष की तृतीया (तीज) को आता है। इस दिन कुंवारी लड़कियां एवं विवाहित महिलाएं शिवजी (इसरजी) और माता पार्वती गौरी) की पूजा करती हैं। पूजा करते हुए दूब से पानी के छींटे देते हुए गोर गोर गोमती गीत गाती हैं। इस दिन पूजन के समय रेणुका की गौर बनाकर उस पर महावर, सिन्दूर और चूड़ी चढ़ाने का विशेष प्रावधान है। चन्दन, अक्षत, धूपबत्ती, दीप, नैवेद्य से पूजन करके भोग लगाया जाता है। उन्होंने बताया कि गण (शिव) एवं गौर (पार्वती) के इस पर्व में कुंवारी लड़कियां मनपसंद वर पाने की कामना करती हैं। विवाहित महिलाएं चैत्र शुक्ल तृतीया को गणगौर पूजन एवं व्रत कर अपने पति की दीर्घायु की कामना करती हैं। होलिका दहन के दूसरे दिन चैत्र कृष्ण प्रतिपदा से चैत्र शुक्ल तृतीया तक चलने वाला त्योहार है। यह माना जाता है कि माता गवरजा होली के दूसरे दिन अपने पीहर आती हैं। अठारह दिनों के बाद ईसर (भगवान शिव) उन्हें वापस लेने के लिए आते हैं, चैत्र शुक्ल तृतीया को उनकी विदाई होती है। गणगौर की पूजा में गाये जाने वाले लोकगीत इस अनूठे पर्व की आत्मा हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnem lačen, izberem jed, ki je pripravljena hitro, a vseeno nasiti in telesu da prava hranila. Sčasoma sem ugotovil, da se splača to temo podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi jajca pečejo v ponvi Bučna juha ali jesenska kremna pečica ali ponev: jajčevci z mletim mesom Znanci svetujejo aluminij, omaka pa ko zadiši ko se ti mudi, meso najprej popeci znanci svetujejo moko, a Znanci pogosto svetujejo hitre bližnjice, vendar te ne delujejo vedno; pri kuhanju raje izberimo preproste, sveže in uravnotežene sestavine.