Newsसीहोर

सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष पद अनारक्षित, बनेगी एक अनार-सौ बीमार वाली स्थिति

सीहोर नगर पालिका अध्यक्ष सीट भी हुई अनारक्षित, आष्टा नगर पालिका ओबीसी महिला के लिए आरक्षित

सीहोर। जिला पंचायत, नगर पालिका, नगर परिषद अध्यक्ष पद को लेकर मंगलवार को हुए आरक्षण में सीहोर जिला पंचायत का अध्यक्ष पद अनारक्षित घोषित हुआ है। नगर पालिका सीहोर अध्यक्ष पद भी अनारक्षित हुआ है तो वहीं नगर पालिका आष्टा अध्यक्ष पद ओबीसी महिला के लिए आरक्षित किया गया है। समाचार लिखे जाने तक अन्य नगर परिषदों के अध्यक्ष पदों की स्थिति साफ नहीं हो सकी थी। इधर पंचायत एवं जनपद पंचायतों में नाम निर्देशन पत्र के दूसरे दिन 21 अभ्यर्थियों ने निर्देशन पत्र जमा किए, तो वहीं कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने भी मैदानी दौरा करके चुनावी तैयारियों की स्थिति देखी।
पंचायत चुनाव को लेकर जहां आचार संहिता लग चुकी है तो वहीं नगरीय निकाय चुनाव को लेकर भी जल्द ही आचार संहिता लग सकती है। इससे पहले जिला पंचायत अध्यक्ष एवं नगर पालिका अध्यक्ष पद को लेकर हुए आरक्षण में इस बार सीहोर जिला पंचायत अध्यक्ष का पद अनारक्षित रखा गया है। ऐसे में अब कई दावेदार इस पद के लिए अपनी दावेदारी जताएंगे। यह पद एक अनार, सौ बीमार वाली स्थिति में रहेगा। इसके अलावा नगर पालिका सीहोर का अध्यक्ष पद भी अनारक्षित हुआ है। इसमें भी यही स्थिति बनेगी। हालांकि अध्यक्ष का चुनाव इस बार पार्षदों द्वारा किया जाना है।
21 अभ्यर्थियों ने जमा किए नाम निर्देशन पत्र-
नाम निर्देशन पत्र के दूसरे दिन 21 अभ्यर्थियों ने नाम निर्देशन पत्र जमा किए हैं। निर्वाचन कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार जनपद सीहोर से सरपंच पद के लिए महिलाओं के दो नामांकन पत्र तथा पंच पद के लिए पुरूषों के दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। जनपद पंचायत इछावर से सरपंच पद के लिए पुरूषों के दो एवं महिलाओं का एक नामांकन पत्र तथा पंच पद के लिए पुरूषों के दो एवं महिलाओं के चार नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। साथ ही जनपद आष्टा से पंच के लिए पुरूषों के छ: एवं महिलाओं के दो नामांकन पत्र प्राप्त हुए हैं। जनपद पंचायत नसरूल्लागंज एवं बुधनी से कोई नाम निर्देशन पत्र प्राप्त नहीं हुए हैं।
कलेक्टर चंद्रमोहन ठाकुर ने किया मैदानी दौरा-
नसरूल्लागंज जनपद के अनेक मतदान केन्द्रों का कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी चन्द्रमोहन ठाकुर ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने मतदान केन्द्रों की व्यवस्था के संबंध में राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मतदान केन्द्रों की व्यवस्थाएं ऐसी हो कि मतदान सुचारू एवं निर्बाद्ध रूप से सम्पन्न कराएं जा सकें। कलेक्टर ने नसरूल्लागंज, लाड़कुई, भादाकुई सहित अनेक मतदान केन्द्रों का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री ठाकुर ने कहा कि मतदान केन्द्रों में मतदान के लिए आने वाले मतदाताओं के बैठने की पर्याप्त व्यवस्था की जाए। उन्होंने मतदान केन्द्रों में रैम्प, पेयजल, पर्याप्त रोशनी, छाव, हेल्प डेस्क, शौचालय की व्यवस्था के साथ ही मतदान केन्द्रों में पहुंचने के संकेतक भी लगाने के निर्देश दिए। उन्होंने वर्षा काल को ध्यान में रखते हुए मतदान केन्द्रों में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने को कहा। कलेक्टर ने कहा कि किसी मतदान केन्द्र में मरम्मत का कार्य होना है तो शीघ्र करा लिया जाए। मतदान केन्द्रों के निरीक्षण के दौरान नसरूल्लागंज एसडीएम दिनेश तोमर तथा संबंधित अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।
नाम निर्देशन की प्रक्रिया का अवलोकन-
कलेक्टर ने लाड़कुई ग्राम पंचायत में नाम निर्देशन पत्र प्राप्त करने के लिए बनाए गए कलस्टर कार्यालय का भी अवलोकन किया। उन्होंने अभी तक फार्म लेने वाले तथा नाम निर्देशन पत्र जमा करने वालों की संख्या के बारे में जानकरी ली। कलेक्टर ने कलस्टर कार्यालय में नाम निर्देशन पत्र जमा कराने की प्रक्रिया का अवलोकन किया तथा ड्यूटी कर रहे कर्मचारियों से विस्तृत जानकारी ली।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po kuhinji širi vonj po svežem kosilu, je lažje izbrati uravnotežen obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. kako pripraviti nežno bučno jesensko zapeko Mimogrede, tudi stebla peteršilja so uporabna: drobno jih sesekljaj v omako ali juho. Tako bo jed bolj aromatična, brez dodatnega truda in zavržene hrane.