Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर : कांग्रेस की बैठक से पहले बनी ताबड़तोड़ सूची में मृतक कांग्रेस नेता को बना दिया मंडलम् अध्यक्ष

- नियुक्ति पत्र बांटने के बहाने कांग्रेस ने लगाया नेताओं, कार्यकर्ताओं का मजमा, जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर रहे नदारद

सुमित शर्मा
9425665690

विधानसभा चुनाव की तैयारियों को लेकर अब कांग्रेस की सक्रियता भी नजर आने लगी है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह लगातार प्रदेशभर में संगठनात्मक तैयारियों को लेकर बैठकें करने के लिए पहुंच रहे हैं। इसी कड़ी में पूर्व मुख्यमंत्री बुदनी विधानसभा के नेताओं, कार्यकर्ताओं के सम्मेलन, मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक लेने के लिए बुदनी विधानसभा के रेहटी पहुंचे। बैठक में कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के सामने जमकर अपने मन की फड़ास निकाली। इससे पहले रेहटी पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल का ग्राम बोरदी में कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में जोरदार स्वागत-सत्कार किया गया। इसके बाद वे रेहटी के लिए रवाना हुए। बैठक से पहले जिला कांग्रेस कमेटी ने बुदनी विधानसभा के मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की बनाई सूची में छिदगांव में मंडलम अध्यक्ष अनार सिंह कुशवाह को बना दिया, जबकि उनकी करीब तीन माह पहले मौत हो चुकी है।
विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय चेहरे की मांग-
रेहटी के कृष्णा वाटिका में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन, मंडलम अध्यक्षों एवं सेक्टर प्रभारियों की बैठक में मौजूद बुदनी विधानसभा क्षेत्र के नेताओं, कार्यकर्ताओं ने दिग्विजय सिंह के सामने जमकर मन की भड़ास निकाली। इस दौरान सीहोर जिला कांग्रेस कमेटी की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए गए। बैठक में कहा गया कि इस समय कई मुद्दे हैं, लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी की कोई तैयारियां नहीं हैं। किसानों, अवैध उत्खनन सहित कई ऐसे मुद्दे हैं, जिन पर सड़कों पर आकर विरोध होना चाहिए, लेकिन अब तक जिले में संगठनात्मक नियुक्तियां ही नहीं हो सकी है। ब्लाक कांग्रेस के अध्यक्षों के पद भी खाली पड़े हैं। अब तक कई जगह मंडलम अध्यक्ष, सेक्टर प्रभारियों की भी नियुक्तियां नहीं की गई हैं। ऐसे में विधानसभा चुनाव की तैयारियां कैसे होगी। बैठक में यह भी बात आई कि कई जमीनी मुद्दे हैं, जिन्हें उठाना चाहिए, लेकिन जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा मुद्दों को लेकर कोई दिशा-निर्देश नहीं दिए जाते हैं। ऐसे में कांग्रेस कार्यकर्ता घर पर बैठा हुआ है। पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के सामने विधानसभा चुनाव के लिए स्थानीय नेता की मांग की गई है। कहा गया है कि इस बार चुनाव में कोई स्थानीय चेहरा ही उतारा जाना चाहिए। बैठक में इशारों ही इशारों में पूर्व मंत्री एवं पूर्व विधायक राजकुमार पटेल पर भी निशाना साधा गया। कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में यह बात भी सामने आई कि निकाय चुनाव में कांग्रेस के जो प्रत्याशी विजयी हुए हैं, वे अपने दम पर ही जीते हैं। किसी भी वरिष्ठ नेता का चुनाव में सहयोग नहीं मिला।
कांग्रेस में कोई गुटबाजी नहीं है, सब मिलकर भाजपा को साफ करेंगे : दिग्विजय सिंह
कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं के मन का गुब्बार सुनने के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने बैठक में उपस्थित नेताओं, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी में किसी प्रकार की कोई गुटबाजी नहीं है। सभी मिलकर काम करते हैं और इस बार विधानसभा चुनाव में सभी मिलकर भाजपा का सफाया भी कर देंगे। उन्होंने कहा कि अब सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं को जमीन पर उतरना है। हर घर तक पहुंचना है और कांग्रेस पार्टी ने इतने वर्षों तक देश के लिए जो किया है वह बताना है। सभी को भाजपा सरकार में किए फर्जी कार्यों की पोल भी खोलना है। उन्होंने कहा कि सभी कार्यकर्ता जमीन पर उतरें और भाजपा सरकार के खिलाफ मोर्चा खोलें। इसमें जरूरत पड़ने पर वरिष्ठ नेता भी शामिल होंगे। इस दौरान पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, जिला किसान कांग्रेस के अध्यक्ष रघुवीर दांगी सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस दौरान कांग्रेस के वरिष्ठ नेता विष्णु सिंह ठाकुर, मंगल सिंह ठाकुर, धर्मेंद्र सिंह चौहान, केशव चौहान, अर्जुन शर्मा निक्की, मलखान सिंह चंद्रवंशी, विपुल यादव, देवी सिंह थारोल, गोपाल शर्मा, महेश राजपूत, दुष्यंत मालवीय, भुवनेश दीवान, संजय शर्मा बुदनी, द्वारका जाट, रमा पटेल, ममता कीर सहित बड़ी संख्या में नेता, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
मृतक कांग्रेस नेता को बना दिया मंडलम अध्यक्ष-
जिला कांग्रेस कमेटी ने बुदनी विधानसभा के लिए ताबड़तोड़ बनाई सूची में मृतक कांग्रेस नेता को भी पदाधिकारी बना दिया। दरअसल बुदनी विधानसभा की बैठक का कार्यक्रम तय हो गया, लेकिन अब तक यहां पर मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारियों की नियुक्तियां नहीं हुर्इं हैं। बैठक से पहले बनाई गई सूची में छिदगांव निवासी कांग्रेस नेता अनार सिंह कुशवाह को छिदगांव का मंडलम अध्यक्ष बनाया है, जबकि उनकी तीन माह पहले ही मौत हो चुकी है। इसी तरह दीपक भंडारी को बायां का सेक्टर प्रभारी बनाया है, जबकि वह अब भाजपा ज्वाइन कर चुके हैं। सलकनपुर मंडलम में दो अध्यक्ष बना दिए गए हैं। एक विपत सिंह उइके दूसरे मेहरबान सिंह को अध्यक्ष बना दिया गया। इसी तरह अब तक कांग्रेस के मंडलम रहे मरदानपुर को हटाकर अब सेमरी, बोरदी और रेहटी को मंडलम बनाया गया।
जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर रहे नदारद-
बुदनी विधानसभा की अहम बैठक में जिलाध्यक्ष बलवीर सिंह तोमर ही नहीं पहुंचे। उनकी अनपुस्थिति भी बैठक में चर्चा का विषय बनी रही। इसी तरह जिला कांग्रेस कमेटी ने जिन नेताओं, कार्यकर्ताओं को मंडलम अध्यक्ष एवं सेक्टर प्रभारी बनाया है उन्हें भी सूचना नहीं दी गई। इसके कारण कई सेक्टर प्रभारी, मंडलम अध्यक्ष बैठक में नहीं पहुंचे।
अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में हुआ स्वागत-
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह एवं पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल भोपाल से कोलार रोड से रेहटी पहुंचे। इससे पहले कोलार रोड पर ग्राम बोरदी में कांग्रेस नेता अर्जुन शर्मा निक्की के नेतृत्व में सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने वरिष्ठ नेताओं का स्वागत सत्कार किया। इस दौरान उनके जय-जयकार के नारे भी लगते रहे। इस दौरान विपल यादव, दुष्यंत मालवीय सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnem lačen, izberem jed, ki je pripravljena hitro, a vseeno nasiti in telesu da prava hranila. Sčasoma sem ugotovil, da se splača to temo podrobneje raziskati. ko ostane marmelada, spečemo Pri vlaganju mnogi uporabijo napačen kis Večina smetano buča ni le za juho: strašljive pice Zakaj mora biti skrivnost sočnejših mesnih polpetov skoraj vsi jajca pečejo v ponvi Bučna juha ali jesenska kremna pečica ali ponev: jajčevci z mletim mesom Znanci svetujejo aluminij, omaka pa ko zadiši ko se ti mudi, meso najprej popeci znanci svetujejo moko, a Znanci pogosto svetujejo hitre bližnjice, vendar te ne delujejo vedno; pri kuhanju raje izberimo preproste, sveže in uravnotežene sestavine.