Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

सीहोर: भाजयुमो द्वारा चलाया जा रहा सदस्यता अभियान, बता रहे सरकार के काम

सीहोर। चुनावी वर्ष में भारतीय जनता युवा मोर्चा सदस्यता अभियान चलाकर भाजपा कुलमे को बढ़ानेे के साथ में भाजपा सरकार द्वारा किए गए कार्यों को भी बताने में जुटा हुआ है। भाजयुमो जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में इस अभियान की शुरुआत की गई है। इसी कड़ी में बुधनी विधानसभा में अभियान का प्रभारी भाजयुमो के जिला उपाध्यक्ष चेतन पटेल को बनाया गया है। उनके नेतृत्व में युवा मोर्चा टीम बुधनी विधानसभा क्षेत्र में अभियान को सार्थक बनाने में जुटी हुई है। अभियान के तहत बुधनी विधानसभा के भाजयुमो सलकनपुर मंडल की ग्राम पंचायत सलकनपुर में नए मतदाताओं को मिस कॉल के माध्यम से भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर युवा मोर्चा महामंत्री सतीश लोवंशी, प्रखर नायक, सौरभ जैन सहित कई नए मतदाता एवं मोर्चा के अन्य युवा साथी उपस्थित रहे। युवा मोेर्चा के उपाध्यक्ष एवं सदस्यता अभियान के बुधनी विधानसभा प्रभारी चेतन पटेल ने बताया कि हमारे प्रदेश नेतृत्व के निर्देशन एवं जिले के वरिष्ठ भाजपा नेताओं के मार्गदर्शन व युवा मोेर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार के नेतृत्व में युवा मोर्चा द्वारा सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इस दौरान युवाओं को पार्टी की रीति-नीति के साथ में सरकार द्वारा युवाओं के लिए किए गए कार्यों को भी बताया जा रहा है। युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष चेतन पटेल ने बताया कि युवाओं के लिए भाजपा सरकार एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान नेे कई योजनाएं शुरू की हैं। इस समय सीखो कमाओे योजना भी चलाई जा रही है। इसके द्वारा युवाओं को स्टायपेंड भी दिया जा रहा है। यह योजना युवाओं के लिए बेहद कारगर साबित हो रही है। नव मतदाताओं को भाजपा सेे जोड़नेे एवं सदस्यता दिलाने के लिए साथ में उन्हें युवाओं के लिए चलाई जा रही योजनाओें के बारे में भी बताया जा रहा है।

मोबाइल नंबर पर मिस काल करकेे ले सकते हैं सदस्यता-
भाजयुमोे जिला उपाध्यक्ष चेतन पटेल ने बताया कि मतदाताओं में भाजपा के प्रति जागरूकता पैदा हो, इसके लिए युवाओं को जानकारी देकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए एक नंबर भी जारी किया गया है। इस मोबाइल नंबर 7000230230 पर मिस कॉल देकर नए मतदाताओं को जोड़ने का काम किया जा रहा है। युवा मोेर्चा द्वारा सीहोर जिले के सभी मंडलों में व्यापक स्तर पर इस अभियान को चलाकर नए मतदाताओं को भाजपा में शामिल किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने बताया कि मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं। सीखो कमाओ योजना के तहत स्टाइपेंड युवाओं को दिया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर संबल योजना से भी कई हितग्राहियों को सीधा लाभ मिल रहा है। उद्योग केंद्र के माध्यम से भी कई योजनाएं भाजपा सरकार ने चालू की है। इसमें 1 लाख से लेकर 50 लाख तक का ऋण वितरित किया जा रहा है। जनकल्याणकारी योजनाओं में युवाओं को प्रोत्साहन देने के लिए दूध डेयरी एवं ग्रामीण अंचलों में स्ट्रीट वेंडर का काम भी युवाओं को दिया जा रहा है। इसमें स्वनिधि के रूप में 10 हजार रूपए की सहायता बैंकों के माध्यम से दी जा रही है। ऐसी अनेक योजनाओं का लाभ युवा हितग्राहियों को दिया जा रहा है।

युवा मोर्चा सीहोर नगर मंडल ने चलाया सदस्यता अभियान-
सीहोर नगर में भोपाल नाका एवं इंग्लिशपुरा क्षेत्र में युवा मोर्चा नगर मंडल सीहोर द्वारा नव मतदाताओं को भाजपा सदस्यता अभियान के तहत पार्टी की रीति-नीति के बारे में जानकारी दी एवं टोल फ्री नंबर पर कॉल मिस्ड कॉल करके पार्टी की सदस्यता दिलवाई। इस बारे में जानकारी देते हुए भाजयुमो नगर मंडल अध्यक्ष सुनील राय ने बताया कि भाजयुमो प्रदेश नेतृत्व के निर्देेश पर अभियान चलाया जा रहा है। मतदाताओं में भाजपा के प्रति जागरूकता पैदा हो, इसके लिए युवाओं को जानकारी देकर सदस्यता अभियान चलाया जा रहा है। मध्यप्रदेश में भाजपा सरकार द्वारा युवाओं के उत्थान के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri pripravi zdravih jedi pretiravajo z začimbami ali časom kuhanja. To temo je vredno podrobneje raziskati. prav drobna napaka naredi jogurt kefir Ko zjutraj odpreš hladilnik, je dobra ideja za kosilo včasih bliže, kot se zdi. Iz preprostih sestavin lahko pripraviš okusne jedi, ki nasitijo in telesu dajo nekaj koristnega.