Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : प्रचंड जीत के बाद अब जश्न… निकला विजय जुलूस, लगे ठुमके

सीहोर, रेहटी सहित कई अन्य स्थानों पर भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने मनाई खुशी, बांटी मिठाई

सीहोर-रेहटी। विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत एवं बुधनी विधानसभा से मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की एक लाख 4 हजार से अधिक मतों से जीत की खुशी के बाद भाजपा में जश्न का माहौल भी है। जश्न के साथ में भाजपा नेता, कार्यकर्ता विजय जुलूस भी निकाल रहे हैं। ये विजय जुलूस सीहोर, बुधनी सहित आष्टा एवं इछावर विधानसभा में भी निकल रहे हैं। इसी कड़ी में बुधनी विधानसभा के सलकनपुर मंडल द्वारा भी रेहटी नगर में विजय जुलूस निकाला गया। विजय जुलूस की शुरुआत नगर के बस स्टैंड से हुई, जो नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए मंडी पहुंचा। यहां पर विजय जुलूस का समापन किया गया। इस दौरान रास्तेभर आतिशबाजी की गई तो वहीं डीजे की धुन पर हर कोई थिरकता भी दिखाई दिया। मंडी में कार्यकर्ताओं के लिए कार्यक्रम भी रखा गया था। इसमें सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा ने कार्यकर्ताओं का आभार प्रदर्शन किया। इस दौरान जिलाध्यक्ष रवि मालवीय ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए इस ऐतिहासिक जीत की बधाई दी। उन्होंने कहा कि ये जीत बुधनी विधानसभा के हर कार्यकर्ता की जीत है। सभी कार्यकर्ताओं ने चुनाव में शिवराज सिंह चौहान बनकर चुनाव लड़ा और ऐतिहासिक जीत भी दिलाई है। उन्होंने कहा कि सभी लाडली बहनों का आशीर्वाद भाजपा को मिला है।
बांटी मिठाई, दी बधाई-
भारतीय जनता पार्टी की प्रचंड जीत से उत्साहित भाजपा नेताओं, कार्यकर्ताओं ने जहां आतिशबाजी की, खुशियां मनाई तो वहीं लड्डू भी बांटे। इस दौरान सभी ने एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई खिलाई। इस दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, वरिष्ठ नेता रामगोपाल टेलर, रामनारायण साहू, अनार सिंह चौहान, युवा मोर्चा के ग्रामीण मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र चौहान सहित बड़ी संख्या में मंडल के पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।
सीहोर में निकाला विजय जुलूस-
सीहोर विधानसभा सीट से विजय पताका फहराने के बाद भाजपा विधायक सुदेश राय के समर्थकों ने विजय जुलूस निकाला। इस दौरान पूरा सीहोर भाजपामय नजर आया। विजय जुलूस नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए विधायक कार्यालय पहुंचा। सीहोर से सुदेश राय की जीत के बाद भाजपा कार्यकर्ताओं ने जमकर आतिशबाजी की तो वहीं एक-दूसरे को बधाई देते हुए मिठाई भी खिलाई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button