Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : जिला कांग्रेस कार्यालय में हुआ दीपावली मिलन समारोह

सीहोर। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी जिला कांग्रेस कार्यालय न्यू बस स्टैंड पर कांग्रेस की धर्म एवं उत्सव प्रकोष्ठ के तत्वाधान में दीपावली मिलन समारोह का आयोजन  जिला अध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर  की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। जिसमें विशेष अतिथि पूर्व विधायक रमेश सक्सेना उपस्थित रहे। जिलाध्यक्ष डॉ. बलवीर तोमर ने सभी कांग्रेस कार्यकर्ता एवं पदाधिकारियों दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी का प्रत्येक कार्यकर्ता हमारे परिवार के सदस्य जैसा है, मेरा सभी कार्यकर्ताओं से अनुरोध है कि इसी तरह एकजुटता दिखाते हुए पुरी सक्रीयता के साथ जनहितेशी व किसान हितेशी कार्य करते रहें। देश प्रदेश सहित पुरे जिलों में कांग्रेस पार्टी की लहर है, जनता महंगाई, बैरोजगारी एवं भ्रष्टाचार से तृस्त होकर इस बार सत्ता परिवर्तन के लिये पुरी तरह से तैयार है। रमेश सक्सेना ने सभी कार्यकर्ताओं को दीपावली की बधाई एवं शुभकामनाऐं दी। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थितजनों ने गुजरात में हुए मोरबी पुल हादसे में मृतक आत्माओं के प्रति संवेदना व्यक्त कर दो मीनट का मौन धारण किया गया। अंत में आभार प्रकोष्ठ के अध्यक्ष सुनील दुबे ने व्यक्त किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से उपस्थित कांग्रेसजनों में राजेन्द्र ठाकुर, महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुलाब बाई ठाकुर, राजेश भूरा यादव, जयंत शाह, गणेश तिवारी, शषांक सक्सेना, राजीव गुजराती, आशीष गेहलोत, प्रीतम दयाल चौरसिया, पवन राठौर, रामप्रकाश चौधरी, विवेक राठौर, मुनव्वर मामू, जयमल सरदार, रामकिशन शर्मा, के.के.रिछारिया, ब्रजेश पटेल, सीताराम भारती, कपिल उपाध्याय, भगत सिंह तोमर, निशांत वर्मा, तुलसी राठौर, नितिन उपाध्याय, महेश शर्मा इंटक, सईदलाला मंसूरी, राजपाल सिंह, विनोद राठौर, रामभरोस शर्मा, हरिश चन्द्र आर्य, विजय उपाध्याय, असरफ अली, मेहमूद अली, अकरम राजा, माखन सिंह सोलंकी, पंकज शर्मा, मधुसुदन अग्रवाल, मो.फरीद खान, शोभाराम अहिरवार, यमन यादव, अपूर्ण अग्रवाल, आशीष परासर, तारा यादव, ओ.पी.शाक्य, ओम सोनी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
500 Internal Server Error

Internal Server Error

The server encountered an internal error or misconfiguration and was unable to complete your request.

Please contact the server administrator at [email protected] to inform them of the time this error occurred, and the actions you performed just before this error.

More information about this error may be available in the server error log.