Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत 11 फरवरी को

सीहोर। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण नई दिल्ली एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण जबलपुर के निर्देश पर 11 फरवरी 2023 को वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन देशभर में किया जाएगा। जिले में सीहोर सहित तहसील न्यायालय आष्टा, नसरूल्लागंज, बुदनी एवं इछावर में वर्ष की प्रथम नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया जाएगा। नेशनल लोक अदालत में प्रकरणों के निराकरण के लिए कुल 23 खंडपीठों का गठन किया गया है। लोक अदालत में न्यायालय में लंबित आपराधिक शमनीय प्रकरण, धारा 138 पराक्राम्य लिखित अधिनियम, क्लेम प्रकरण, विद्युत अधिनियम, वैवाहिक विवाद संबंधी व अन्य सिविल प्रकरण सहित कुल 6747 राजीनामा योग्य प्रकरण रखे गए हैं। विद्युत अधिनियम, बैंक रिकवरी, जलकर एवं बीएसएनएल विभाग से संबंधित लगभग 13000 प्रीलिटिगेशन प्रकरण नेशनल लोक अदालत के समक्ष रखे गए हैं। नेशनल लोक अदालत में अधिक से अधिक प्रकरणों के निराकरण के लिए सीहोर में 8, आष्टा में 7, नसरूल्लागंज में 4 बुदनी में 3 एवं इछावर में एक खंडपीठ का गठन किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Pre zaujímavé nápady na zlepšenie vášho domáceho života, varenie či užitočné tipy pre záhradkárov, navštívte náš web a objavte nové spôsoby, ako sa stať majstrom v každej oblasti. Zdieľajte s nami svoje skúsenosti a buďte inšpiráciou pre ostatných. Vysoko IQ jedinci Rýchla hádanka: Kto je : Iba špeciálna skupina Rozpoznáte chybu za Kde sú tri rozdiely Začnite svoj deň s našimi skvelými lifestylovými tipmi a trikmi, objavte nové recepty našich kuchárov a prečítajte si užitočné články o pestovaní záhradných plodín. U nás nájdete všetko, čo potrebujete na to, aby ste si zlepšili svoj každodenný život a boli zdravší a šťastnejší!