Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : मैं नेता नहीं आपका सेवक हूं, जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा है : शिवराजसिंह चौहान

सीहोर में किया कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित, चुनाव कार्यालय का शुभारंभ

सीहोर। विदिशा लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम भाऊखेड़ी ग्राम से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया। इस दौरान आयोजित सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह चुनाव शिवराज सिंह चौहान नहीं लड़ रहा है। यह चुनाव विदिशा लोकसभा क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता और इस लोकसभा क्षेत्र के नागरिक लड़ रहे हैं। चुनाव परिणाम आने के बाद आपके आशीर्वाद से विजय होने के बाद 5 साल तक आपका मामा आपके द्वारा दी गई जिम्मेदारी को पूरी तरह निभाएगा। यह चुनाव भारत के विकास का चुनाव है, भारत के नवनिर्माण का चुनाव है, यह चुनाव विकसित भारत की आधारशिला रखेगा। इछावर विधानसभा क्षेत्र से जीत का रिकॉर्ड बने इसकी जिम्मेदारी आप सब कार्यकर्ताओं की है। मैं नेता नहीं हूं आपका सेवक हूं। जनता की सेवा मेरे लिए भगवान की पूजा के बराबर है। मातृशक्ति, बहनें, बेटियां, भांजियों में देवी की मूर्ति के दर्शन करता हूं।
नेहरूजी वाली कांग्रेस खत्म हो गई-
पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश में नेहरूजी वाली कांग्रेस बची ही नहीं है। जो कांग्रेस बची है उसमें भगदड़ मची हुई है। उन्होंने क्षेत्र की जनता से आह्वान किया कि जीते फूलों की इतनी बड़ी माला बने वो विदिशा से जीत की बड़ी मोटी माला के रूप में हमें मोदीजी के गले में पहनाना है। इस अवसर पर राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता भाजपा में शामिल हुए। उन सभी का शिवराज सिंह चौहान ने भाजपा का दुपट्टा डालकर स्वागत और सम्मान किया
चंदा एकत्रित कर सौंपा, हुआ भव्य स्वागत-
इछावर की बहनों ने चुनाव लड़ने के लिए चंदा एकत्रित किया एवं शिवराज सिंह चौहान को सौंपा। इस दौरान पूरे रास्ते में शिवराजसिंह चौहान का बड़े-बुजुर्गों, महिलाओं, युवाओं, बच्चों और कार्यकर्ताओं ने फूलमाला पहनाकर भव्य स्वागत किया। महिलाओं ने शिवराज सिंह चौहान को तिलक लगाकर एवं आरती उतारकर विजय का आशीर्वाद दिया। शिवराज सिंह चौहान ने भी दोनों हाथ जोड़कर सबका अभिवादन किया। कैलाश सुराणा ने आभार व्यक्त किया।
भाजपा नेता जसपाल अरोरा ने भी किया स्वागत-
इछावर पहुंचे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा से लोकसभा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान का वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने भी स्वागत किया। उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री का फूलमाला पहनाकर स्वागत किया।
कांग्रेस की मति मारी गई है : शिवराज सिंह चौहान
इधर पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सीहोर के लीसा टाकीज चौराहे पर कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित किया एवं चुनाव कार्यालय का शुभारंभ भी किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस की मति मारी गई है। अब प्रदेश में कांग्रेस खत्म हो गई है। उनके नेता राहुल गांधी भारत जोड़ों यात्रा कर रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ कांग्रेस के नेता कांग्रेस छोड़ों यात्रा में लगे हुए हैं। एक दर्जन से अधिक पूर्व सीएम ने कांग्रेस को छोड़ दिया है। देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जनप्रिय नेता हैं। उनका विजय 2029 का नहीं 2047 का है। हमारा देश उनके नेतृत्व में विकसित हो रहा है। उन्होंने कहा कि मैं एक बात दावे से कहना चाहता हूं कि आलोक शर्मा विकास का प्रकाश लेकर आएगा। हमारे भोपाल लोकसभा के भाजपा प्रत्याशी आलोक शर्मा को क्षेत्रवासियों की हर बात की चिंता है और आगामी दिनों में मध्यप्रदेश की शान और मेरी जान सीहोर का सर्वांगीण विकास होगा। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा को ऐतिहासिक बहुमत मिलेगा। शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि अयोध्या में भगवान श्रीराम का मंदिर बन रहा था, मोदीजी प्राण-प्रतिष्ठा कर रहे थे, कांग्रेस को निमंत्रण मिला और उन्होंने ठुकरा दिया। अब कांग्रेस के कर्म ही फूटे हैं तो हम क्या करें। उन्होंने कहा कि विनाश काले विपरित बुद्धि। कांग्रेस अब खत्म हो रही है। कांग्रेस हर अच्छी चीज का विरोध कर रही है। कांग्रेस अब बचने वाली नहीं है। कांग्रेस के अच्छे नेता, विचारवान नेता बीजेपी में आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि जनता की सेवा ही मेरा जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है।
सीहोर में बनेगा इंटरनेशनल एयरपोर्ट –
भोपाल लोकसभा प्रत्याशी आलोक शर्मा ने कहा कि भाजपा ने कार्यकर्ता से मुझे लोकसभा का प्रत्याशी बनाकर आपकी सेवा का मौका दिया है। सीहोर में शुगर फैक्ट्री की साढ़े चार हजार एकड़ भूमि पड़ी हुई है, यह मामला न्यायालय में विचारधीन है। हम सीहोर में इंटरनेशनल एयरपोर्ट, रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों के स्टापेज, भगवान श्रीगणेश के प्रसिद्ध मंदिर का जीर्णोंद्धार, आवासीय खेलकूद विद्यालय सहित अन्य विकास करना मेरी प्रथामिकता है। इस दौरान पूर्व सासंद आलोक संजर, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर आदि ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन भाजपा के वरिष्ठ नेता सीताराम यादव ने किया। इस दौरान भाजपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा, सन्नी महाजन, सुरेन्द्र सिंह, महिला मोर्चा और भाजपा के सभी मोर्चा पदाधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Повседневные лайфхаки, вкусные рецепты и советы по огородничеству - всё это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся полезной информацией, которая сделает вашу жизнь проще и приятнее. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из доступных продуктов, как организовать уютный уголок на даче и как вырастить урожай в собственном огороде. Присоединяйтесь к нашему сообществу и делитесь своими собственными секретами! Тест на Три женщины и вор: простой тест Самый умный человек может найти ошибку на картинке Узнайте лайфхаки, которые сделают вашу жизнь проще и удобнее. Приготовьте вкусные блюда с нашими кулинарными рецептами. Получите полезные советы для ухода за огородом и выращивания свежих овощей и фруктов. Все это и многое другое вы найдете на нашем сайте!