Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

नगर परिषद कोठरी की अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति सहित कांग्रेस के कई पार्षद हुए भाजपा में शामिल

पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर की सभा में कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए सभी सदस्यों का किया स्वागत

सीहोर। विदिशा लोकसभा क्षेत्र में आने वाली इछावर विधानसभा क्षेत्र में विदिशा लोकसभा के प्रत्याशी पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने इछावर विधानसभा क्षेत्र के ग्राम काकड़खेड़ा से चुनाव प्रचार का श्रीगणेश किया। ग्राम कांकड़खेड़ा पहुंचे शिवराजसिंह चौहान ने विशाल आमसभा को संबोधित किया। इस अवसर पर सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाली आष्टा विधानसभा क्षेत्र की कोठरी नगर परिषद की अध्यक्ष नगीना राधेश्याम दलपति, पार्षद गण राधेश्याम दलपति, रेखा मालवीय, हेमलता ठाकुर, कांग्रेस नेता धर्मेंद्र मालवीय, मुन्नालाल ठाकुर ने अपने साथियों के साथ कांग्रेस छोड़ भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। सीहोर जिला भाजपा के मीडिया प्रभारी सुशील संचेती ने बताया कि सभा मंच पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा संसदीय क्षेत्र के प्रत्याशी शिवराजसिंह चौहान, राजस्व मंत्री करण सिंह वर्मा, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय, आष्टा विधायक गोपाल सिंह इंजीनियर, पूर्व विधायक रघुनाथसिंह मालवीय, जिला महामंत्री धारासिंह पटेल, कोठरी भाजपा मंडल के अध्यक्ष रुपेश पटेल, भाजपा जिला महिला मोर्चे की अध्यक्ष ऋतु आंनद जैन आदि ने कांग्रेस छोड़ भाजपा में आए नगर परिषद कोठरी की अध्यक्ष एवं पार्षदों का भाजपा का दुपट्टा डालकर स्वागत किया। पूर्व मुख्यमंत्री शिवराजसिंह चोहान ने सभी नए सदस्यों को भाजपा में प्रवेश पर बधाई दी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button