Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : बाल्टी में डूबा मासूम, हो गई मौत

इछावर। सीहोर जिले के इछावर क्षेत्र में गत दिवस एक मासूम की बाल्टी में डूबने से मौत हो गई है। मामला इछावर के वार्ड नं. 12 का है। इछावर थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मंडीदीप निवासी अरविंद यादव की पत्नी रक्षाबंधन त्यौहार मनाने के लिए इछावर अपने मायके आई थी। रक्षाबंधन अच्छे से मनाया गया। उसके बाद भुजरिया पर्व मनाने के लिए पूरा परिवार काफी उत्साही था, लेकिन होनी को कुछ और ही मंजूर था। अरविंद यादव का एक वर्षीय बेटा मीत यादव घर में खेल रहा था, तभी खेलते-खेलते वह कब पानी से भरी हुई बाल्टी के पास चला गया। परिवार के लोगों को पता ही नहीं चला। बच्चे नहीं मिलने पर जब उसकी घर में ही खोजबीन की तो वह बाल्टी में डूबा हुआ मिला। इस संबंध में इछावर थाना प्रभारी कंचन सिंह ठाकुर ने बताया कि मीत यादव मंडीदीप से अपनी मां के साथ रक्षाबंधन पर अपने ननीहाल आया था। उसकी पानी में डूबने से मौत हो गई है। मामले में मर्ग कायम कर लिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
2025/08/23: Βρείτε τρεις διαφορές σε μια εικόνα ΚΟ Λιώνει στο στόμα σας: Ένας Βρείτε τα τρία γουρουνάκια της εικόνας" - Αναζητώντας Βρείτε 3 διαφορές σε μια εικόνα: τεστ IQ Συναρπαστικό και ενδιαφέρον γρίφος που πρέπει να λύσετε Ένα εκπληκτικό οπτικό ψευδαίσθηση στο 2025/08/24 Ο καλύτερος γρίφος που δοκιμάζει την πειραματική διαίσθηση Όλοι βλέπουν κοτόπουλα