Newsसीहोर

Sehore News : जनपद पंचायत स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष बने जितेंद्र वर्मा

Sehore News : जनपद पंचायत स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष बने जितेंद्र वर्मा

सीहोर। जनपद पंचायत सीहोर में सोमवार को बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद पंचायत सीहोर क्षेत्र में विकास कार्यों के साथ ही अन्य मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसके साथ ही बैठक के दौरान स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष के चयन को लेकर भी चर्चा की गई सीहोर जनपद पंचायत में स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष का चयन सर्वसम्मति से हुआ। जिसमें अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा को नियुक्त किया गया। जिसमें मुख्य रूप से जिला उपाध्यक्ष मांगीलाल मझेड़ा, श्यामपुर मंडल अध्यक्ष दिनेश मेवाड़ा, जनपद सदस्य रमेश लोधी, जनपद सदस्य हेम सिंह मीणा, युवा मोर्चा जिला मंत्री आकाश वर्मा पम्पु, मतीन सरपंच, रमेश मेवाड़ा, कृषि समिति अधिकारी व स्टाफ के सभी सदस्य उपस्थित थे। सर्वसम्मति से अध्यक्ष के चयन के बाद नवनियुक्त अध्यक्ष जितेंद्र वर्मा का स्वागत किया गया। नवनियुक्त स्थाई कृषि समिति अध्यक्ष ने विधायक सुदेश राय का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button