Newsआष्टाइछावरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

Sehore news… पुलिस की कार्रवाई से हड़कंप, पकड़ाए अवैध मादक पदार्थ और आरोपी

सीहोर। जिलेभर में चल रही अवैध मादक पदार्थों की खरीदी, बिक्री को लेकर चलाए जा रहे अभियान से हड़कंप मचा हुआ है। सीहोर जिलेभर के थानों द्वारा की जा रही कार्रवाई से अवैध मादक पदार्थ के काम में लगे लोगों को पकड़कर उनके पास से बड़ी मात्रा में अवैध मादक पदार्थ गांजा, शराब सहित अन्य सामग्री जप्त की गई है। इस दौरान उनके वाहनों को भी जप्त किया गया है। इसी कड़ी में थाना आष्टा, सीहोर, जावर सहित अन्य थाना पुलिस ने कार्रवाई की है।
आष्टा पुलिस ने पकड़ा 11 किलो 500 ग्राम गांजा-
आष्टा पुलिस ने 11 किलो 500 ग्राम अवैध गांजा जब्त कर एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। जब्त गांजे की अनुमानित बाजार कीमत लगभग 1 लाख 84 हजार रुपए है। यह कार्रवाई पुलिस मुख्यालय भोपाल द्वारा चलाए जा रहे मादक पदार्थ विरोधी विशेष अभियान के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक सीहोर दीपक कुमार शुक्ला, एएसपी सुनीता रावत एवं एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन में की गई। जानकारी के अनुसार 18-19 जून 2025 की दरमियानी रात मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में ग्राम भंवरा में दबिश दी गई, जहां आरोपी बालमुकुंद परमार पिता दरियावसिंह परमार उम्र 65 वर्ष निवासी ग्राम भटोनी रोज भंवरा के घर की तलाशी के दौरान 11.5 किलो गांजा बरामद किया गया। मौके पर ही आरोपी को गिरफ्तार कर धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण क्रमांक 305/25 दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी गिरीश दुबे, उनि अनिल डोडीयार, रमेश माझी, मुकेश शर्मा, देवेन्द्र तिवारी, शुभम मेवाड़ा, संजय शर्मा, जितेन्द्र चंद्रवंशी, राजेश परमार, रजनी पुरबिया, घासीराम की सराहनीय भूमिका रही।
इधर जावर थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस ने भाटीखेड़ा रोड जावर जाने वाले मार्ग पर एक युवक तूफान भिलाला को अवैध मादक पदार्थ गांजा का विक्रय करते हुए रंगे हाथों पकड़ा गया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से मादक पदार्थ गांजा बरामद कर थाना जावर में अपराध क्रमांक 243/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।
थाना कोतवाली पुलिस ने गांजा ले जाते आरोपी को पकड़ा –

सीहोर कोतवाली पुलिस में गांजा ले जाते हुए आरोपी को पकड़ा है। जानकारी के अनुसार गत दिवस थाना प्रभारी कोतवाली को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि 1 व्यक्ति मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 41 जेडएच 6720 से अवैध रूप से गांजा लेकर इछावर की तरफ से सीहोर आ रहा है। अवैध रूप से गांजा पर लगाम लगाने व आरोपियों को पकड़ने के लिए मामले की गंभीरता को देखते हुए थाना प्रभारी कोतवाली ने टीम गठित कर मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु व रेड कार्यवाही के लिए रवाना किया गया। मुखबिर सूचना की तस्दीक हेतु सीहोर-इछावर रोड स्थित अल्दाखेड़ी जोड़ पर पहुंचकर मुखबिर द्वारा बताए मोटरसाइकिल को इछावर तरफ से आते हुए रोककर मोटरसाइकिल सवार से नाम पता पूछकर उसकी तलाशी लेने पर उसके पास से बैग में से 3.695 किलो गांजा मिला। आरोपी ने उक्त गांजा अपने साथी निवासी सुखी सेवनिया भोपाल से लेकर आना बताया, जिसकी तलाश की जा रही है। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविन्द्र यादव, उनि श्याम सूर्यवंशी, पंकज यादव, लखन धाकड़, विक्रम जाट, कपिल मेवाड़ा, अर्जुन प्रजापति की विशेष भूमिका रही।
अवैध शराब के विरुद्ध सख्त कार्रवाई

जावर थाना पुलिस ने 22 पेटी अवैध शराब (206 लीटर) का परिवहन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया है एवं वाहन भी जप्त किया है। एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के मार्गदर्शन तथा थाना प्रभारी निरीक्षक नीता देअरवाल के नेतृत्व में थाना जावर पुलिस द्वारा बिजली ऑफिस के पास, मोंगियापुरा रोड जावर से आरोपी धर्मेंद्र गांधी को मारुति वेन क्रमांक एमपी09बीडी 8049 में अवैध रूप से शराब का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। थाना जावर में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 242/25, धारा 34(2) मध्यप्रदेश आबकारी अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। इस कार्रवाई में निरीक्षक नीता देअरवाल, विरमलाल वर्मा, देवेंद्र, शिवम सहित थाना जावर पुलिस की भूमिका सराहनीय रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Познайте мудрость древней Греции с нашими лайфхаками, которые сделают вашу повседневную жизнь проще и интереснее. Наши кулинарные советы помогут вам приготовить вкусные блюда, вдохновленные греческой кухней, а статьи про огород поделятся с вами секретами успешного выращивания урожая. Доверьтесь древнему опыту и улучшите свою жизнь с нами! Μπορείτε να ξεχάσετε τις Ποια φυτά θα φάνε πρώτα οι ακρίδες; Ο Παραμένουν ολόκληρα και γευστικά μια: Η πορεία Τι πραγματικά Ημερολόγιο φύτευσης για τον Αύγουστο 2025/08/04 Οι σπόροι chia είναι καλοί 2025/08/04: Μια μέθοδος που θα σώσει τα Το ψωμί θα παραμείνει φρέσκο για μεγάλ" Откройте для себя удивительный мир лайфхаков, кулинарных рецептов и полезных советов огородничества на нашем сайте. Узнайте, как приготовить вкусные блюда из греческой кухни, а также получите советы по выращиванию овощей и фруктов на своем огороде. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и преобразите свою жизнь с нами!