Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

Sehore News : जिपं वार्ड-13 से भाजपा नेताओं की प्रतिष्ठा दांव पर, जीत से तय होगा राजनीतिक भविष्य

जिला पंचायत सीहोर के वार्ड नंबर 13 मेें भाजपा नेताओं में ही मुख्य मुकाबला, कांग्रेस से सिर्फ एक उम्मीदवार मैदान में

सुमित शर्मा, सीहोर-रेहटी
9425665690
जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर 13 में इस बार भाजपा के दिग्गज एवं युुवा नेताओें की प्रतिष्ठा दांव पर है। जिला पंचायत चुनाव में जीत ही इन नेताओें का राजनीतिक भविष्य भी तय करेगी। जिला पंचायत के वार्ड नंबर 13 में मुख्य मुकाबला भाजपा वर्सेज भाजपा में ही है। यहां से भाजपा केे पांच प्रमुख नेता चुनावी मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस से नामांकन तो कई भरे गए थेे, लेकिन नामांकन वापसी के अंतिम दिन सभी नेताओं ने नाम वापस लेे लिए। अब सिर्फ कांग्रेस से एक ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में है। इधर भाजपा नेताओें को सांसद रमाकांत भार्गव सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं व मुख्यमंत्री के पुत्र कार्तिकेय चौहान नेे भी समझाईश दी कि भाजपा से भी एक ही उम्मीदवार चुनाव मैदान में रहेे। इसके लिए बैठकें भी कीं, लेकिन सांसद सहित अन्य वरिष्ठों की समझाईश यहां पर काम नहीं आ सकी।
जिला पंचायत अध्यक्ष पद इस बार आरक्षण में अनारक्षित घोेषित किया गया है। जिला पंचायत सदस्योें के वार्डों के आरक्षण में वार्ड नंबर 13 अन्य पिछड़ा वर्ग के लिए आरक्षित हुआ है। यह वार्ड बुदनी विधानसभा के अंतर्गत आता है। वार्ड नंबर 13 से इस बार भाजपा सहित कांग्रेस के भी कई दिग्गज नेताओें ने दावेदारी जताई थी। भाजपा से 8 नेताओं ने नामांकन पत्र दाखिल किया था। इनमें आशाराम यादव, घासीराम पटेल, नीतेश कुमार साहू, राम सजीवन यादव, सुशीला निमोदा, अनार सिंह चौहान, अनूप सिंह चौैहान, प्रेम यदुवंशी सहित अन्य थे। इसी प्रकार कांग्रेस से भी मलखान सिंह चंद्रवंशी, कमलेश पटेल, उमाशंकर नागर सहित दो अन्य उम्मीदवारों ने भी नामांकन पत्र दाखिल किया है। हालांकि नाम वापसी के अंतिम दिन भाजपा से अनार सिंह चौैहान, अनूप सिंह चौैहान, प्रेम यदुवंशी सहित अन्य दावेदारों ने नाम वापस ले लिया तोे कांग्रेस से सिर्फ कमलेश पटेल ही मैदान में रहे, बाकी नेेताओं ने अपने नामांकन वापस ले लिए।
अब मुख्य मुकाबला भाजपा नेताओं के बीच-
जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 13 में मुख्य चुनावी मुकाबला भाजपा नेताओें के बीच में ही रहेगा। यहां से भाजपा के पांच नेता चुनावी मैदान में हैं। इनमें वरिष्ठ नेता आसाराम यादव, राम सजीवन यादव, घासीराम पटेल, नीतेश साहू और सुशीला निमोदा प्रमुख हैं। इसी प्रकार कांग्रेस से कमलेश पटेल यादव एकमात्र उम्मीदवार हैं। चुनाव में भाजपा नेता ही आपस में एक-दूसरे का विरोध करतेे नजर आएंगे तोे वहीं वे वोटरोें को भी भड़काने में कोई कोर-कसर नहीं छोड़ेंगे। जिला पंचायत वार्ड नंबर 13 बुदनी विधानसभा के अंतर्गत आता है। इसमें रेहटी तहसील सहित कुछ पंचायतेें बुदनी की भी हैं। वार्ड नंबर 13 में लगभग 31 पंचायतों के करीब 65 गांव आते हैं।
जीतेे तो जय-जयकार, हारे तो हो सकते हैं बाहर-
जिला पंचायत सदस्य वार्ड नंबर 13 में भाजपा नेताओें ने पार्टी केे वरिष्ठ नेताओें सहित सांसद व संगठन के नेताओें की समझाईश के बाद भी उनकी बातोें कोे नहीं माना है। अब वे चुनावी मैदान में हैं और उनका राजनीतिक भविष्य भी चुनाव की हार-जीत पर ही निर्भर करेगा। जो नेता चुनाव जीतकर आएगा उसकी जय-जयकार तो तय है, लेकिन हारने वाले नेेताओें की आगे की राह आसान नहीं होेगी। यह भी संभव है कि पार्टी उन्हें बाहर का रास्ता दिखा देें। हालांकि सभी नेता चुनाव-चिन्ह मिलने के बाद से अपने-अपने जीत के समीकरण बैठाने में जुट गए हैं औैर सोेशल मीडिया केे माध्यम से प्रचार-प्रसार भी शुरू कर दिया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि इनमें सेे कौन बाजी मारेेगा औैर किसको निराशा हाथ लगेगी।
ये दिग्गज, जिनकी प्रतिष्ठा दांव पर-
– आसाराम यादव: आसाराम यादव बुदनी विधानसभा के वरिष्ठ नेताओं में शुमार हैं। वे मुख्यमंत्री केे करीबी भी माने जातेे हैैं। वे पूर्व मंडी अध्यक्ष, पूर्व जिला पंचायत सदस्य सहित अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग के सदस्य भी रहे हैं। इस बार जिला पंचायत सदस्य केे लिए चुनावी मैदान में हैं।
– घासीराम पटेल: घासीराम पटेेल भी भाजपा के वरिष्ठ नेताओं में गिने जातेे हैं। लंबे समय से राजनीति में सक्रिय हैं। मप्र एमपी एग्रो केे पूर्व सदस्य एवं कृषि उपज मंडी के भी पूर्व सदस्य रहे हैं। हालांकि वेे क्षेत्र मेें कम सक्रिय रहतेे हैं उनका ज्यादातर समय भोपाल में ही बीतता है। इस बार वे जिला पंचायत सदस्य के लिए वार्ड नंबर 13 से चुनावी मैदान में हैैं।
राम सजीवन यादव: भाजपा के सलकनपुर मंडल के अध्यक्ष रहे हैैं। उनका कार्यकाल भी करीब 6 साल तक रहा है। इसके अलावा जिला भाजपा में भी कई अहम पदों पर रहे हैैं। पिछले दिनोें नर्मदा परिक्रमा पदयात्रा करके लौटेे हैं और अब चुनावी मैदान में हैैं।
नीतेेश कुमार साहू: भाजपा के युवा नेता हैं। मिलनसार हैं। इनका राजनीतिक कॅरियर युवा मोर्चा से शुरू हुआ था। वे युवा मोेर्चा में पूर्व जिला उपाध्यक्ष सहित मंडल में भी कई प्रमुख पदों पर रहे हैैं। युवा मोेर्चा की प्रदेश कार्यसमिति में भी रहे हैं। संगठन एवं पार्टी केे कामों में हमेशा बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते रहे हैं।
– सुशीला निमोदा: भाजपा की वरिष्ठ नेत्री रही हैं। वे भाजपा मेें जिला मंत्री सहित कई अहम पदों पर रही हैैं। इस बार वार्ड नंबर 13 से जिला पंचायत सदस्य के लिए चुनावी मैदान में हैं।
– कमलेश पटेल यादव: कमलेश पटेल यादव कांग्रेस के युवा नेता हैैं। उनके लिए यह अच्छी बात है कि वे कांग्रेस सेे एकमात्र उम्मीदवार हैं, जोे वार्ड नंबर 13 से चुनावी मैदान में हैं। उनकी व्यक्तिगत छवि भी बेहतर है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button