Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore News : गणेशोत्सव का श्रीगणेश, पहले दिन हजारों श्रद्वालुओं के किए चिंतामन गणेश के दर्शन

शुभ मुहूर्त में हुई गणेश चतुर्थी पर भगवान गणेश की स्थापना, महाआरती के बाद दस दिवसीय मेला शुरू

सीहोर। 10 दिवसीय गणेशोत्सव का श्रीगणेश मंगलवार से हो गया। इस दौरान जहां घर-घर में भगवान श्री गणेशजी की प्रतिमा स्थापित की गईं तो वहीं बड़े-बड़े पांडालों में भी समितियों ने झांकी सजाई। सीहोर में प्रसिद्ध चिंतामन श्रीगणेश के दरबार में पहले दिन हजारोें की संख्या में श्रद्धालु भक्त पहुंचे और दर्शन करके जीवन को धन्य बनाया। इसी के साथ 10 दिवसीय मेले का शुभारंभ भी हो गया। इधर जिलेभर में गणेश उत्सव को लेकर तैयारियां हुईं। रेहटी, भैरूंदा, आष्टा, इछावर, बुधनी सहित जिलेभर के गांवों में भी लोगों ने गणेश प्रतिमाएं स्थापित कीं।
गणेश चतुर्थी पर मंगलवार को उत्साह के साथ भगवान गजानन की प्रतिमाओं की पूजा-अर्चना कर स्थापना की गई। लोगों ने घर-घर में गणपति की स्थापना की। अधिकतर लोगों ने पर्यावरण प्रदूषण न हो, इस बात को ध्यान में रखकर मिट्टी से बनी गणेश प्रतिमाओं की स्थापना की। सीहोर के प्रसिद्ध चिंतामन श्रीगणेश मंदिर पर दस दिवसीय मेले का शुभारंभ भी हुआ। इस दौरान चिंतामन भगवान गणेश के दर्शनों के लिए मंदिर में दिन भर श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी रही। दोपहर 12 बजे हुई महाआरती में बड़ी संख्या में जिले सहित अन्य जिलों के श्रद्धालु शामिल हुए।
सुबह से ही लग गईं थी लंबी कतारेें-
गणेश चतुर्थी पर सुबह से ही प्रसिद्ध चिंतामन गणेश मंदिर पर दर्शन के लिए श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गई थीं। मंदिर परिसर के बाहर श्रद्धालुओं को लंबे समय तक दर्शनों के लिए कतारों में खड़े रहना पड़ा। गणेश मंदिर में दर्शन के लिए देशभर से श्रद्धालु पहुंचे। दस दिनों तक गणेश मंदिर परिसर में मेला भी लगता है। वहीं शहर में दिनभर गणेश उत्सव की धूम रही। बाजार में गणेश प्रतिमाओं को खरीदने के लिए देर रात तक दुकानों पर भीड़ लगी रही। गणेश उत्सव को लेकर बच्चों, महिलाओं और युवाओं में खास उत्साह देखा गया। बाजार में खरीदी को लेकर भी काफी भीड़ रही। कई बार मुख्य रोड पर भीड़ के चलते जाम की स्थिति बनी। कोतवाली चौराहे और लीसा टॉकीज चौराहे से चार पहिया वाहनों की एंट्री बंद कर दी। इसके बाद भी दो पहिया वाहनों के कारण बाजार आए लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
मेले में पार्किंग, मनोरंजन के साथ सुरक्षा के किए इंतजाम-
चिंतामान गणेश पर 10 दिवसीय मेला मंगलवार सुबह से शुरू हो गया। यहां प्रसादी के अलावा खाद्य सामग्री की दुकानें और बच्चों के खेल खिलोनों की दुकानें लगेंगी। वाहनों की पार्किंग, दर्शन लाइन, कंट्रोल रूम, स्वास्थ्य सेवा के लिए काउंटर की व्यवस्था की गई है। सीहोर के चिंतामन श्रीगणेश मंदिर का अपना पौराणिक महत्व है। बताया जाता है कि देश के चार स्वयंभू गणेश प्रतिमाओं में से यह एक है। प्रदेश के अलावा देश के अन्य हिस्सों से भी यहां लोग दर्शन के लिए हर साल बड़ी संख्या में आते हैं।
दो थानों की पुलिस रहेगी तैनात-
मेला परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखकर मंडी और कोतवाली पुलिस तैनात रहेगी। करीब 50 से अधिक पुलिस जवानों की मेले में ड्यूटी लगाई है। मंदिर परिसर में पुलिस कंट्रोल रूम भी बनाया गया है। गणेशजी के दर्शन के लिए यहां पर श्रद्धालुओं की अलग-अलग कतारें लगाई गई।
शुभ मुहूर्त में हुई स्थापना-
गणेश चतुर्थी पर शुभ मुहूर्त में भगवान गणेश की स्थापना की गई। लोगों ने मिट्टी के गणेश बनाकर घरों उनकी स्थापना कर पूजा-अर्चना की। इस मौके पर महिलाओं और पुरुषों ने उपवास भी रखा। इस तरह दिनभर लोग भगवान गणेश की भक्ति में लीन रहे। गणेश चतुर्थी पर बाजार में काफी रौनक रही। लोगों ने भगवान गणेश के जन्मोत्सव के शुभ अवसर पर जमकर खरीदारी की। खास तौर पर सराफा, वाहन, कंप्यूटर, मोबाइल, प्रॉपटी की लोगों ने खरीदारी की। वहीं मिठाइयों और कपड़ों की दुकानों पर भी भीड़ लगी रही।
रेहटी सहित जिलेभर में विराजे श्रीगणेश-
इधर गणेश चतुर्थी के अवसर पर जिले की रेहटी तहसील मुख्यालय सहित गांव-गांव में भी गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं। रेहटी नगर में हनुमान चौक, बस स्टैंड, रेंज सहित कई अन्य स्थानों पर गणेश प्रतिमाएं स्थापित की गईं हैं। अब 10 दिनों सेे जिलेभर में गणेेशोत्सव की धूम रहेगी। इस दौरान झांकियों में विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमोें का आयोजन होेगा तोे वहीं कई जगह धार्मिक कार्यक्रम भी आयाजित किए जाएंगे।
सीहोर नगर पालिका कार्यालय में विराजमान किए भगवान गणेश
लगातार दूसरी बार क्षेत्रवासियों की खुशहाली की कामना को लेकर मंगलवार को आस्था और उत्साह के साथ नगर पालिका कार्यालय परिसर में पूर्ण विधि-विधान से नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर, समस्त पार्षद, नपा के अधिकारी और कर्मचारियों और क्षेत्रवासियों ने भगवान गणेश की भव्य मूर्ति को विराजमान किया गया है। यहां पर नियमित रूप से सुबह आरती का आयोजन भी किया जाएगा। सोमवार को सभी श्रद्धालु कोतवाली चौराहे पर पहुंचे थे और स्थानीय कलाकारों द्वारा बनाई गई भव्य गणेश मूर्ति को पैदल चलते हुए शहर के प्रमुख मार्गों लेकर चल समारोह के रूप में सुबह नगर पालिका कार्यालय परिसर में विराजमान किया गया। इस मौके पर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राठौर सहित अन्य श्रद्धालुओं ने नगर की तरक्की व नगरवासियों की खुशहाली की कामना की और मिष्ठान वितरित किया गया। इस मौके पर पंडित संतोष ने कहा कि गणेशजी की पूजा हर तरह के विघ्नों को शांत करने के लिए किया जाता है। गणेश जी की प्रथम पूजा की जाती है, भगवान गणेशजी सबकी मनोकामना अवश्य पूरी करते हैं। सबसे सरल और सहज पूजा भगवान गणेश जी की होती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko se po dolgem dnevu vrnemo domov, želimo hitro in dobro jesti. Zato je vredno to temo podrobneje raziskati. večina preplača hitro Jeseni: zakaj pica ostane surova Pogosta napaka: solata iz pese ko zadiši po čokoladni vafljevi prerezan hinkali razkrije surovo sredico Mimogrede, tudi steblo peteršilja je uporabno: drobno ga sesekljaj in dodaj juhi ali solati. Tako bo jed bolj aromatična, hranljiva in brez nepotrebnih ostankov.