Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बारिश ने घोली मौसम में ठंडक, किसानों के लिए चिंता भी, खुशी भी

- सीहोर जिले के कई हिस्से में रातभर गिरता रहा पानी, सुबह भी होती रही बारिश, 7 मिमी की गई दर्ज

सीहोर। प्रदेश के कई हिस्सों सहित सीहोर जिलेभर में एक बार फिर हुई अचानक बारिश के कारण जहां मौसम में ठंडक घुल गई है तो वहीं किसानों के चेहरों पर भी खुशी छा गई है। हालांकि वे किसान जिनकी सोयाबीन एवं धान की तुलाई हो रही है उनके लिए बारिश चिंता का कारण भी बन गई है। दरअसल किसान खुले आसमान के नीचे खरीदी केंद्रों पर अपनी सोयाबीन एवं धान की फसलों को तुलवाने के लिए लाइन में लगे हुए हैं। अब बारिश ने उनकी चिंता को बढ़ा दिया है। शुक्रवार देर रात से शुरू हुई बारिश शनिवार को भी जिले के कई हिस्सों में दिनभर रूक-रूक होती रही। शासकीय कृषि महाविद्यालय के वरिष्ठ मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर के मुताबिक अगले 24 घंटे में भी बारिश की संभावनाएं हैं। इसके साथ ही सर्दी का दौर भी आएगा। हालांकि दो दिनों के बाद तेज कोहरा पड़ेगा, जिससे फसलों को काफी फायदा होगा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एसएस तोमर द्वारा जिले में कहीं-कहीं ओले गिरने की संभावनाएं भी व्यक्त की गई हैं। इसके बाद कड़ाके की ठंड बढ़ने की संभावना है। बंगाल की खाड़ी से आ रही नमी के चलते मौसम में बदलाव हुआ है।
बारिश के कारण धान, सोयाबीन की खरीदी रूकेगी-
सीहोर जिलेभर में इस समय समर्थन मूल्य पर धान एवं सोयाबीन की खरीदी का कार्य चल रहा है, लेकिन अचानक हुई बारिश के कारण अब अगले दो-तीन दिनों तक खरीदी का कार्य बंद रहेगा। शनिवार को तो खरीदी का कार्य सुचारू रूप से चलता रहा, लेकिन रविवार से इसे बंद किया जाएगा। अब 1 जनवरी तक धान, सोयाबीन खरीदी कार्य बंद रहेगा। इस दौरान जिन किसानों ने स्लॉट बुक किए हैं उनके स्लॉट की वैधता 5 कार्य दिवस बढ़ाई गई है। आगामी 2 जनवरी से खरीदी का कार्य नियमित रूप से चलेगा। धान खरीदी की अंतिम तिथि 23 जनवरी 2025 हो गई है।
यहां हुई इतनी बारिश –
शुक्रवार देर रात से अचानक हुई बारिश सबसे ज्यादा जिले के भैरूंदा में हुई। यहां पर 50 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके अलावा सीहोर में 8 मिमी, श्यामपुर में 9.5 मिमी, आष्टा में 28 मिमी, जावर में 12 मिमी, इछावर में 27 मिमी, रेहटी में 6.2 मिमी और बुधनी में 15 मिमी बारिश दर्ज की गई। इसके साथ ही अगले 24 घंटे में और बारिश की भी संभावनाएं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Skoraj vsi pri kuhanju zanemarijo ravnovesje med okusom in hranljivostjo, zato je vredno to temo podrobneje raziskati. Večina pri Na videz sprijeta ajdova Tako kot se lahko odločimo med cvrtjem in peko, tudi pri vsakdanjih receptih šteje preprost pristop. Z nekaj sveže zelenjave, stročnicami in zelišči pripravimo okusen obrok, ki nas prijetno nasiti.