
रेहटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आंवलीघाट पर टिफिन बैठक का आयोजन किया। टिफिन बैठक में युवा नेता एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान यहां पर बैठकर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई तो वहीं सभी ने साथ में बैठकर टिफिन भी खाया। इससे पहले आंवलीघाट पहुंचे युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की भारतीय
इस अवसर पर उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें सिर्फ बुधनी, सीहोर, मध्यप्रदेश ही नहीं, देश बदलने के लिए मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी युवा कार्यकर्ता मैदान में उतरे। यदि मैदान में नहीं उतरेंगे, जमीनी स्थिति नहीं देखेंगे तो राहुल गांधी जैसे नेता बनकर रह जाएंगे। जमीनी स्थिति जानने के लिए जमीन पर उतरना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस सरकार की तो मध्यप्रदेश के क्या हाल थे और अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकास के कई आयाम गढ़े हैं। यह स्थिति तभी बनी जब हमारे सबके बाप – दादाओं ने ठाना था कि अब मध्यप्रदेश से कांग्रेस की सरकार को हटाना है और यह उसी संकल्प का परिणाम था कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस सरकार गई थी। अब मध्यप्रदेश की बागडोर युवाओं के हाथ में है, इसलिए अब युवा पूरी तरह मोर्चे पर डटे। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण किया गया है। यह सिर्फ देवीलोक ही नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अफसर पैदा करने का माध्यम भी बनेगा। इस दौरान कार्तिकेय चौहान ने कबड्डी प्रतियोगिता सहित आगामी आयोजनों को लेकर भी युवाओं से चर्चा की।
स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने दिया। उन्होंने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम कबड्डी प्रतियोगिता, बाइक रैली सहित आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। सभी मैदानी मोर्चा संभाल ले और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाएं।