Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

Sehore news : युवा मोर्चा ने की टिफिन बैठक, शामिल हुए कार्तिकेय चौहान, साथ में बैठकर खाया सभी ने टिफिन

बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों के युवा मोर्चा पदाधिकारी, कार्यकर्ता हुए शामिल, बैठकर बनाई आगामी कार्यक्रमों की रणनीति

रेहटी। भारतीय जनता युवा मोर्चा बुधनी विधानसभा के सभी मंडलों के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं ने आंवलीघाट पर टिफिन बैठक का आयोजन किया। टिफिन बैठक में युवा नेता एवं मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के पुत्र कार्तिकेय सिंह चौहान भी शामिल हुए। इस दौरान यहां पर बैठकर आगामी कार्यक्रमों की रणनीति बनाई गई तो वहीं सभी ने साथ में बैठकर टिफिन भी खाया। इससे पहले आंवलीघाट पहुंचे युवा नेता कार्तिकेय सिंह चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष रवि मालवीय सहित अन्य वरिष्ठ नेताओं की भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार, उपाध्यक्ष चेतन सिंह पटेल, योगेंद्र भाटी सहित अन्य पदाधिकारियों ने भव्य अगवानी की। कार्यक्रम से पहले कार्तिकेय सिंह चौहान ने मां नर्मदा की पूजा-अर्चना की। इसके बाद कार्यक्रम की शुरुवात हुई।
इस अवसर पर उपस्थित युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि अब समय आ गया है कि हमें सिर्फ बुधनी, सीहोर, मध्यप्रदेश ही नहीं, देश बदलने के लिए मैदान में उतरना है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष के अंत में मध्यप्रदेश के विधानसभा चुनाव होना है। इसके लिए सभी युवा कार्यकर्ता मैदान में उतरे। यदि मैदान में नहीं उतरेंगे, जमीनी स्थिति नहीं देखेंगे तो राहुल गांधी जैसे नेता बनकर रह जाएंगे। जमीनी स्थिति जानने के लिए जमीन पर उतरना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में जब कांग्रेस सरकार की तो मध्यप्रदेश के क्या हाल थे और अब भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में विकास के कई आयाम गढ़े हैं। यह स्थिति तभी बनी जब हमारे सबके बाप – दादाओं ने ठाना था कि अब मध्यप्रदेश से कांग्रेस की सरकार को हटाना है और यह उसी संकल्प का परिणाम था कि मध्यप्रदेश से कांग्रेस सरकार गई थी। अब मध्यप्रदेश की बागडोर युवाओं के हाथ में है, इसलिए अब युवा पूरी तरह मोर्चे पर डटे। कार्तिकेय सिंह चौहान ने कहा कि सलकनपुर में देवीलोक का निर्माण किया गया है। यह सिर्फ देवीलोक ही नहीं है, बल्कि यह क्षेत्र के युवाओं के लिए रोजगार के कई नए अफसर पैदा करने का माध्यम भी बनेगा। इस दौरान कार्तिकेय चौहान ने कबड्डी प्रतियोगिता सहित आगामी आयोजनों को लेकर भी युवाओं से चर्चा की।
स्वागत भाषण युवा मोर्चा के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र पाटीदार ने दिया। उन्होंने युवा मोर्चा के आगामी कार्यक्रम कबड्डी प्रतियोगिता, बाइक रैली सहित आने वाले कार्यक्रमों को लेकर विस्तृत रूप से चर्चा की। उन्होंने युवा मोर्चा के पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं से कहा कि मध्यप्रदेश में विधानसभा चुनाव है। सभी मैदानी मोर्चा संभाल ले और पार्टी के आगामी कार्यक्रमों में अपनी भागीदारी निभाएं।
भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय ने कहा कि युवा मोर्चा भारतीय जनता पार्टी की रीढ़ है। चाहे पार्टी का कोई कार्यक्रम हो या कोई चुनाव हो, जिसमें युवा मोर्चा की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी होती है। उन्होंने कहा कि युवा मोर्चा के सभी पदाधिकारी, कार्यकर्ता अब चुनावी वर्ष में अपने-अपने दायित्व को निभाते हुए प्रदेश सरकार की योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाएं। जिलाध्यक्ष श्री मालवीय ने कहा कि हाल ही में मुख्यमंत्री द्वारा मुख्यमंत्री लाडली बहना योजना शुरू की गई है। घर-घर जाकर सभी युवा इस योजना के बारे में माताओं, बहनों को बताएं और उन्हें योजना का लाभ दिलाएं। इस मौके पर भाजपा सलकनपुर मंडल अध्यक्ष प्रेमनारायण मीणा, ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष बनवीर सिंह चंद्रवंशी, वरिष्ठ नेता अनार सिंह चौहान, आशाराम यादव, रामनारायण साहू, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष चेतन सिंह पटेल, जिला महामंत्री अमित मीणा, सलकनपुर मंडल के ग्रामीण अध्यक्ष धर्मेंद्र सोलंकी, कृतिन जिराती सहित बुधनी, भैरूंदा, शाहगंज, सलकनपुर, चकल्दी सहित अन्य मंडलों के पदाधिकारी, कार्यकर्ता भी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Quando il coltello scivola bene sulla carne, si capisce già molto dalla qualità. Nelle ricette di MEAT TO, cotture precise e ingredienti scelti trasformano gesti semplici in piatti memorabili: vale la pena approfondire questo approccio. il dettaglio che rende le patate croccanti croccantezza senza uova né burro E se fosse proprio il momento di provare qualcosa di nuovo? Da MEAT TO, le ricette prendono forma in piatti curati e generosi, con ingredienti scelti e sapori capaci di mettere tutti d'accordo.