Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

Sehore News : महिलाओं ने पहने एक से बढ़कर एक परिधान, बालिकाओं ने दी नृत्य की प्रस्तुति, जीते ईनाम

भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल सीहोर ने आयोजित की सास्ंकृतिक प्रतियोगिताएं

सीहोर। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल सीहोर ने सास्ंकृतिक प्रतियोगिताएं आयोजित की। इसमें महिलाओं ने महाराष्ट्रीयन परिधान पहनकर जहां पुरस्कार जीते तो वहीं बालिकाओं ने एकल समूह नृत्य प्रस्तुत कर दर्शकों की जमकर प्रशंसा बटोरी। भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल सीहोर ने प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार टाउन हॉल में विधानसभा स्तरीय सास्ंकृतिक रंगारंग प्रतियोगिताएं आयोजित की गर्इं। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर और विशेष अतिथि के रूप में विधायक सुदेश राय सम्मिलित रहे। भाजपा महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष ऋतु आनंद जैन के मार्गदर्शन में और सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार के नेतृत्व में भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल सीहोर टीम द्वारा सफल भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष रितू जैन भाजपा महिला मोर्चा सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सीमा परिहार जिला महामंत्री नूतन राठौर,डॉ. चन्नू जैन, जिला मंत्री महिला मोर्चा, डॉ चंद्रा बोहरा, आष्टा नगर मीडिया प्रभारी महिला मोर्चा निशा नामदेव, भाजपा नेत्री नीलिमा बोहरा ने अतिथियों के साथ भगवान गणेश जी के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। अभिलाषा सोनी ने गणेश वंदना व विभा राठौर ने सरस्वती वंदना की प्रस्तुत दी। भाजपा महिला मोर्चा की पदाधिकारियों ने अतिथियों का गुलदस्ता भेंट कर स्वागत किया गया। कार्यक्रम में सभी महिलाएं महाराष्ट्रीयन परिधान पहनकर पहुंची।
महिलाओं को दिए गए ईनाम-
टाउन हॉल में विधानसभा स्तरीय प्रतियोगिताओं में अनेक महिलाओं और स्कूलों छात्र छात्रओं ने हिस्सा लेकर रंगारंग सास्ंकृतिक कार्यक्रम प्रस्तूत किए। महाराष्ट्रीयन ड्रेस स्पर्धा में पुरस्कार प्रथम रूपाली राठौर ने प्राप्त किया, द्वितीय पुरूस्कार छाया परमार, तृतीय निर्क्षर मेहता ने प्राप्त किया। इसी प्रकार दीपक थाली सजाओं में प्रथम रूपाली राठौर, द्वितीय प्रिया राठौर रही। कार्यक्रम में कर्तव्य महिला मंडल और शिवलाल महिला मंडल द्वारा भजनों की प्रस्तुति दी गई। दोनों मंडलों को शील्ड प्रदान की गई। एंप्लाइज स्कूल के बच्चों द्वारा शानदार सामूहिक नृत्य की प्रस्तुति दी गई। पुरस्कार के रूप में पूरी टीम को शील्ड स्मृति चिन्ह प्रदान किए गए। कार्यक्रम का संचालन अर्चना चौहान एवं आभार प्रकट नगर मंडल उपाध्यक्ष सोनू ठाकुर द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से जिला उपाध्यक्ष रीना मिश्रा, जिला मंत्री नूतन राठौर, नगर मंडल जिला उपाध्यक्ष शकुंतला चौरसिया, महामंत्री पुष्पा लता राठौड़, मिथिलेश राठौर, उमा खत्री, हेमलता मेहता, प्रीति सोनी, चेतना सक्सेना, मीणा सिंगर, हेमलता शर्मा, बबीता प्रजापति पार्षद विद्या बिजोरिया, पार्षद मीना राठौर, हर्षा राठौर,वरिष्ठ भाजपा नेता मान सिंह पवार, जिला महामंत्री राजकुमार गुप्ता, रवि नागले, नपा उपाध्यक्ष विपिन सास्ता, आशीष पचौरी, गुलशन जैन, नीरज जाटव, पंकज गुप्ता, भाजपा अल्प संख्यक मोर्चा अध्यक्ष समा पठान, नरेंद्र राजपूत, राजेश परिहार, आशुतोष त्यागी, पार्षद अजय पाल सिंह, पार्षद राजेश मांझी आदि सहित भाजपा महिला मोर्चा नगर मंडल की सभी पदाधिकारी कार्यकर्ता उपस्थित रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko zjutraj odpremo hladilnik, pogosto iščemo nekaj hitrega, a nasitnega. Iz preprostih sestavin lahko pripravimo okusne in hranljive jedi. Kako to doseči brez zapletenih pravil, je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca Buča je odlična tudi za sladico Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz Zakaj krompir v hladilniku ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve Mimogrede, na ščepec limonine lupinice pogosto pozabimo, a jed prijetno osveži. Dodaj sezonsko zelenjavo, malo zelišč in uživaj v preprostem, zdravem obroku.