सीहोर: कांग्रेस में हुई रायशुमारी, नेताओें ने जताई दावेदारी
कांग्रेस के केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा पहुंचे सीहोर, नेताओं के साथ की चर्चा

सीहोेर। विधानसभा चुनाव की तैयारियोें के बीच कांग्रेस में रायशुमारी का दौर भी शुरू हो गया है। सीहोेर में भी चुनावी तैयारियां कर रहे नेताओें की जमीनी स्थिति जाननेे के लिए कांग्रेस ने अपने पर्यवेेक्षक सुभाष चोपड़ा कोे यहां पहंचाया। उन्होेंने सीहोेर में नेताओें से अलग-अलग चर्चा कर उनकी स्थिति जानी। इस दौरान कई युवा सहित वरिष्ठ नेताओें ने चुनाव लड़ने की इच्छा जाहिर करते हुए अपनी दावेदारी भी जताई। इस दौरान उपस्थित नेेताओं कोे संबोधित करते हुए केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा ने कहा कि इस बार कांग्रेस कर्नाटक चुनाव की तर्ज पर मध्यप्रदेश में भी चुनाव लड़ेगी और भारतीय जनता पार्टी की सरकार को उखाड़ फेंकेगी। चुनाव तैयारियोें कोे लेकर भी उन्होंने नेेताओें कोे मैदान में डट जानेे की हिदायत दी।
विधानसभा चुनाव से पहले सीहोेर कांग्रेस में जहां जमकर गुटबाजी सामनेे आ रही है, नेताओें के पुतले फूंके जा रहे हैैं तोे वहीं इस बीच में कांग्रेस में रायशुमारी का दौर भी शुरू होे गया है। चुनाव लड़ने की तैैयारी कर रहे नेेताओें की जमीनी स्थिति पता करने के लिए कांग्रेस ने केंद्रीय पर्यवेक्षकों को जिम्मेेदारी सौंपते हुए उन्हें अलग-अलग जगह भेजा है। सीहोेर में केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोेपड़ा ने कांग्रेस नेताओें से रायशुमारी की। सीहोेर के सोेया चौपाल स्थित एक होटल में आयोजित बैैठक के दौरान उन्होंने कांग्रेस के वरिष्ठ नेता पूर्व विधायक रमेश सक्सेेना, जिलाध्यक्ष, युवा नेता राजीव गुजराती, शशांक सक्सेेना सहित अन्य नेताओें से भी चर्चा की। केंद्रीय पर्यवेक्षक ने बंद कमरे में नेताओं और कार्यकर्ताओं से चर्चा कर चुनावी तैयारियोें की स्थिति पता की तोे वहीं जमीनी फीडबैैक भी लिया।
मतदाताओें के घर-घर तक पहुंचे कार्यकर्ता, नेता-
सोया चौपाल स्थित एक होटल में वरिष्ठ नेताओें की उपस्थिति में सीहोर विधानसभा क्षेत्र के समस्त कार्यकर्ताओं, मंडलम सेक्टर अध्यक्ष तथा बीएलए पदाधिकारियों की बैठक भी आयोजित की गई। केंद्रीय पर्यवेक्षक सुभाष चोपड़ा ने बैठक के दौरान कहा कि कर्नाटक की जनता ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के सहयोग से भाजपा को उखाड़ फेंका है। अब मध्यप्रदेश में हिम्मत से यही काम करना है और मध्यप्रदेश से भाजपा को बाहर करना है। मतदाताओं के घर-घर जाना है। यूथ कांग्रेस, सेवा दल, एनएसयूआई महिला कांग्रेस सब लोग एक्टिव होंगे तो हम जरूर जीतेंगे। बैठक के दौरान राजकुमार सिंह, कैलाश परमार, रुकमणी रोहिल्ला, ओम वर्मा, प्रीतम दयाल चौरसिया, हरीश राठौर, राजेश भूरा यादव, मेघा परमार, गुलाब बाई ठाकुर, राजीव गुजराती, हरपाल ठाकुर सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस नेता कार्यकर्ता मौजूद रहे।



