सीहोर: जिलेभर से रवाना हुए तीर्थयात्री, इस बार अयोध्या मेें करेंगे श्रीराम मंदिर के दर्शन
- सीहोर, रेहटी, बुदनी सहित जिलेभर से रवाना हुए सैकड़ों तीर्थयात्री

सीहोर। बुजुर्गों को तीर्थ यात्रा पर ले जाने के लिए शुरू हुई मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत इस बार सीहोेर जिले के सैकड़ोें तीर्थ यात्री अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान जनप्रतिनिधियों ने उन्हें माला पहनाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत लगातार बुजुर्ग तीर्थयात्रियों कोे तीर्थ दर्शन कराए जा रहे हैैं। इस बार सीहोर, रेहटी, बुदनी, आष्टा सहित जिलेभर के सैकड़ों तीर्थयात्रियोें कोे अयोध्या के लिए भेजा गया है।
रेहटी नगर से गए 23 तीर्थयात्री-
रेहटी नगर परिषद द्वारा बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या के दर्शन के लिए ले जाया गया। रेहटी नगर के 23 बुजुर्ग तीर्थ यात्रियों को नगर परिषद कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित करके विदाई दी गई। इससे पहले सभी तीर्थयात्रियों को माला पहनाई गई और सभी को स्वल्पाहार कराया गया। इसके बाद सभी तीर्थ यात्रियों को बस द्वारा बुधनी के लिए रवाना किया गया। बुधनी रेलवे स्टेशन से सभी तीर्थ यात्री ट्रेन द्वारा श्रीराम की नगरी अयोध्या के लिए रवाना हुए। इस दौरान नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा, वरिष्ठ पार्षद गजराज सिंह, भगवत सिंह ठाकुर, महेश हरियाले, पुरूषोत्तम मंगतानी सहित अन्य पार्षद, भाजपा के वरिष्ठ नेता रामगोेपाल टेलर, मनोहरलाल माहेश्वरी, नगर परिषद के सीएमओे वैभव देशमुख सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी एवं तीर्थयात्री एवं उनके परिजन मौजूद रहे।
सीहोेर में विधायक सुदेश राय और नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर ने किया रवाना-
मुख्यमंत्री तीर्थदर्शन योजना के तहत मंगलवार को नगर पालिका परिसर में विधायक सुदेश राय और नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौर ने करीब 28 तीर्थयात्रियों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान कर अयोध्या के लिए रवाना किया गया। इस मौके पर नपाध्यक्ष श्री राठौर ने कहा कि क्षेत्रावसियों के लिए उत्तम सुख, निरोगी काया के संदेश को चरितार्थ करने के साथ राज्य सरकार मन की शांति, बुद्धि के विकास और आत्मिक आनंद के लिए भी कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने तीर्थ-दर्शन योजना आत्मा के आनंद के लिए पुनः शुरू कर वृद्धजनों के लिए एक बहुत बड़ी सौगात दी है। गत दिनों नगर पालिका ने काशी के लिए बड़ी संख्या में तीर्थ यात्रियों को रवाना किया था। इस बार अयोध्या जाने वाले सभी तीर्थ यात्री सीहोर से बुधनी बस से गए और उसके बाद ट्रेन से बुधनी से अयोध्या के लिए रवाना हुए।
बुदनी में पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत ने दी विदाई-
इधर जिले के बुदनी में अयोध्या जाने वाले जिलेभर के सभी तीर्थयात्रियों कोे पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत, जनपद पंचायत अध्यक्ष महेंद्र शर्मा ने विदाई दी। मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना के तहत बुदनी से अयोध्या के लिए गाड़ी रवाना हुई। इससे पहले जिलेभर के सभी तीर्थयात्री बुदनी पहुंचे। यहां पर उनके लिए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें पूर्व विधायक राजेंद्र सिंह राजपूत सहित अन्य जनप्रतिनिधि शामिल हुए। यहां पर तीर्थयात्रियों को माला पहनाकर विदाई दी गई।
आष्टा में भी स्वागत सम्मान कर तीर्थंयात्रियों को किया रवाना-
तीर्थदर्शन योजना के तहत नगरपालिका द्वारा विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा की मौजूदगी में रामलला की नगरी अयोध्या के लिए तीन महिला तीर्थंयात्रियों को रवाना किया गया। तीर्थंयात्रियों को रवाना करने के पूर्व विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा, पार्षद डॉ सलीम, पार्षद प्रतिनिधि तेजपाल मुकाती, मनीष श्रीवास्तव, गबू सोनी, धर्मेंद्र दिसावरी, वैभव मेवाड़ा, रोहित सोनी द्वारा 61 वर्षीय अरुणा देवी, 71 वर्षीय कमलाबाई, 85 वर्षीय अमृतबाई का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। विधायक प्रतिनिधि रायसिंह मेवाड़ा ने बताया कि नगर से बुधनी तक चार पहिया वाहन से सभी तीर्थंयात्रियों को ले जाया गया। इसके बाद बुधनी से शासन द्वारा निर्धारित की गई ट्रेन से अयोध्या तीर्थदर्शन के लिए रवाना हुए। श्री मेवाड़ा ने तीर्थंयात्रियों से आग्रह करते हुए कहा कि वे प्रभु श्रीराम की जन्मस्थली पहुंच रहे हैं। प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान ऐसे हैं, जो दीन-दुखियों की सेवा करते रहे व उनके नेतृत्व में हमेशा संपूर्ण प्रदेशवासियों के लिए जनकल्याणकारी कार्य होते रहे। ऐसी प्रार्थना कर आप सभी नगर में पधारे।