Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

सीहोर : बिजली के लिए कलेक्ट्रेट में हल्ला बोल, 48 घंटे का अल्टीमेटम, फिर आंदोलन

सीहोर। बिजली विभाग के अघोषित लोड सेडिंग और मनमाने तरीके से बिजली कटौती को लेकर सोमवार को करणी सेना युवा शक्ति प्रदेश अध्यक्ष कुलदीप सिंह राजपूत के नेतृत्व में अलाहा खेडी, ग्राम मोगरा राम, हसनाबाद जहांगीरपुर, नयापुरा, धबोटी, धामनखेड़ा खामलिया, पचामा, थूना सहित आसपास के एक दर्जन गांवों के किसानों ने कलेक्ट्रेट में जोरदार हल्ला बोल प्रदर्शन किया। जिले में भीषण गर्मी के बीच दो से तीन बार बिजली कटौती की जा रही है, जिससे जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हो गया है। छोटे बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं और बीमार व्यक्ति रात भर गर्मी में तड़पने के लिए मजबूर हो रहे हैं। हजारों छात्र-छात्राएं बिजली नहीं होने के कारण प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी नहीं कर पा रहे हैं। पढ़ाई नहीं होने के कारण बच्चों का भविष्य प्रभावित होने की संभावना बनी हुई है। किसान भाइयों की सिंचाई व्यवस्था एवं ग्रामीण क्षेत्र की पीने के पानी की आपूर्ति पानी की मोटर नहीं चलने के कारण ठप हो गई है।
मेंटेनेंस और लोड शेडिंग के नाम पर कटौती –
प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राजपूत ने कहा कि विद्युत वितरण कंपनी द्वारा सीहोर के ग्रामीण क्षेत्रों में रात्रि के समय अनावश्यक लाइट कटौती की जा रही है। विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क करते हैं तो लोड शेडिंग का कहकर बिजली कटौती से पल्ला झाड़ लेते हैं। अनावश्यक बिजली कटौती से भीषण गर्मी में बच्चे, बुजुर्ग, महिलाएं एवं बीमार लोग बहुत परेशान हैं। रात्रि में बिजली कटौती की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में चोरी की घटनाएं भी लगातार बढ़ रही हैं। अंधेरे की वजह से ग्रामीण क्षेत्रो में सांप, बिच्छू आदि जहरीले जीव-जंतु का भय बना हुआ है। लगातार रात्रि में चार से पांच घंटे लाइट कटौती हो रही है और दिन के समय में भी मेंटेनेंस के नाम पर कटौती हो रही है। प्रदर्शन में प्रमुख रूप से विष्णु सरपंच योगेश मेवाड़ा, करण सिंह चौहान नरेंद्र सिंह, रवि राजपूत, अजय मेवाड़ा सहित बड़ी सख्या में ग्रामीण किसान सम्मिलित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Marsikdo spregleda, kako veliko okusa doda jedem ščepec svežih zelišč. Z njimi so preprosti recepti še bolj privlačni, zdrava kuhinja pa postane prijetna vsakodnevna navada, ki jo velja bolje spoznati. znanci svetujejo kruh, a pomaga nekaj drugega Spregledana vlaga za več prostora pomeni bolj hrustljavo Kako pripraviti nekaj okusnega, ne da bi preživeli ure v kuhinji? Poskusite te preproste in zdrave recepte.