Newsआष्टाइछावरग्वालियरजबलपुरजावरनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

सीहोर के शरबती की चमक बरकरार, मिला जीआई टैग

सीहोर में 33 हजार हेक्टेयर से अधिक रकबे में लगाया जाता है शरबती गेहूं

सीहोर.  जिले के शरबती गेहूं की चमक बरकरार रहेगी। ऐसा इसलिए कहा जा रहा है, क्योंकि सीहोेर के शरबती गेहूं को जीआई टैग मिल चुका है। अब सीहोर का शरबती देशभर में सबसे बेहतर क्वालिटी का हो गया है। सीहोर जिले में 3 लाख 42 हजार हेक्टेेयर से अधिक रकबे में गेहूं की फसल लगाई जाती है। इसमें 33 हजार हेक्टेयर से अधिक में सिर्फ शरबती गेहूं लगाया जाता है। इस वर्ष तो शरबती गेहूं 8130 रूपए प्रति क्विंटल तक बिक चुका है।
ये है शरबती गेहूं की खासियत-
सीहोेर जिला सरबती गेहूं का मुख्य उत्पादक जिला है। इसके दानों में सुनहरी चमक होती है। इस गेहूं की चपाती में फाइबर, प्रोटीन और विटामिन बी एवं ई प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। शरबती गेहूं को आवेदन क्रमांक 699 के संदर्भ में जीआई टैग जारी किया गया है। देश में शरबती गेहूं का सर्वाधिक उत्पादक जिला सीहोर है और मध्यप्रदेश शरबती गेहूं का सर्वाधिक उत्पादक और निर्यातक है। शरबती गेहूं का आटा देश में उच्चतम गुणवत्ता वाला माना गया है। जिले में सर्वाधिक उत्पादक शरबती गेहूं के दाम भी किसानों को उच्चतम स्तर के प्राप्त होते हैं। इससे किसानों की आय भी बढ़ती है।
दुनियाभर में प्रसिद्ध है सीहोेर का शरबती-
यूं तो मध्यप्रदेश मेें शरबती गेहूं की पैदावार किसानों द्वारा ली जाती है, लेकिन सीहोर जिले की जलवायु शरबती गेहूं के लिए सबसे उपयुक्त पाई गई है। यहां की जलवायु शरबती गेहूं उत्पादन में सबसे बेहतर है। यही कारण है कि सीहोर जिले का शरबती गेहूं देशभर सहित दुनियाभर में विख्यात है। यहां का गेहूं दुनियाभर में निर्यात किया जाता है। मध्यप्रदेश के सीहोर जिले के शरबती गेहूं की पूरे भारत में अलग ही पहचान है, क्योंकि यह गेहूं देखने में सोने जैसा चमकीला है। इसके सभी दाने एक समान होते हैं। शरबती खाने में भी मीठा है। तभी तो देश भर में शरबती अपनी शान बिखेर रहा है। हर राज्य में इसके चर्चे हैं।
50-60 प्रतिशत पैदावार सीहोर में-
शरबती गेहूं की इस बार सीहोर में बंपर पैदावार हुई। पूरे मध्यप्रदेश का 50-60 प्रतिशत शरबती गेहूं सीहोर में ही पैदा होता है। इसका आटा खाने में मीठा होता है, इसलिए इसको शरबती नाम दिया गया है। सीहोर के अलावा अन्य जिलों में भी शरबती गेहूं की बोवनी की जाती है। गेहूं की सभी किस्मों में यह सबसे महंगा बिकता है। अमूमन शरबती गेहूं के दाम 2,800 रूपए से लेकर 4,000 रूपए क्विंटल तक रहते हैं। जबकि इस बार सीहोर में शरबती गेहूं 8 हजार रूपए प्रति क्विंटल से अधिक दाम पर बिक चुका है।
इसलिए खास है सीहोर का शरबती गेहूं-
शरबती गेहूं का रंग सुनहरा होता है और इसके दाने एक समान होते हैं। यह हथेली पर भारी लगता है, लेकिन इसका स्वाद मीठा होता है, इसलिए इसका नाम शरबती है। गेहूं की अन्य किस्मों की तुलना में इसमें ग्लूकोज और सुक्रोज जैसे सरल शर्करा की मात्रा अधिक होती है। सीहोर में इसकी सबसे ज्यादा पैदावार होती है। इसकी वजह सीहोर क्षेत्र में पाई जाने वाली काली और जलोढ़ उपजाऊ मिट्टी है, जो शरबती गेहूं के लिए सबसे उपयुक्त होती है। शरबती गेहूं में सी-306 किस्म बेस्ट मानी जाती है। इसकी क्रॉस वैरायटी भी बाजार में उपलब्ध है।
आधा दर्जन से अधिक राज्यों में जाता है सीहोर का शरबती-
सीहोर के शरबती गेहूं की पूरे भारत में मांग है, लेकिन सबसे अधिक तमिलनाडु, गुजरात, चेन्नई, मुंबई, हैदराबाद, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश से कई कंपनियां सीजन के समय सीहोर में आकर खुद शरबती गेहूं की खरीदी करती हैं। कृषि विभाग की मानें तो औसत के मान से शरबती गेहूं की उपज एक हैक्टेयर में करीब तीस क्विंटल तक आती है। जिन किसानों के पास पानी की अच्छी उपलब्धता है, वे 40 से 50 क्विंटल प्रति हैक्टेयर तक भी शरबती का उत्पादन लेते हैं। यह गेहूं दो पानी मेें पक जाता है।
इनका कहना है-
सीहोर के शरबती गेहूं को जीआई टैग मिला है। इसके लिए डाटा उपलब्ध कराया गया था। सीहोर की जलवायु शरबती गेहूं के लिए सबसेे बेहतर है। यहां की जमीन में अच्छा हयूमस है। शरबती गेहूं की पैदावार जलवायु पर काफी कुछ आधारित होती है। सीहोर के चना एवं गन्ने कोे भी जीआई टैग मिल सकता है।
– डॉ. एसएस तोेमर, वरिष्ठ कृषि-मौसम वैैज्ञानिक, कृषि कॉलेज, सीहोर

सीहोर के शरबती को जीआई टैग मिलना निश्चित रूप से सीहोेर जिले के लिए उपलब्धि है। अब सीहोर के शरबती गेहूं को अपनी पहचान मिल गई है। इसकी चमक दुनियाभर में है और अब जीआई टैग मिलने के बाद और ज्यादा इसकी चमक बढ़ेगी।
– केके पांडेय, उप संचालक कृषि, सीहोर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Всички виждат зайците, а само малцина ще видят котката Колко са буквите "м" сред буквите "н"? Само гений би Открийте 3 разлики в картината Изненадващо труден пъзел: Трябва Само гений може да открие 4 жени в Ребус за