
सीहोर। जिले की रेहटी तहसील के ग्राम चकल्दी में कांग्रेस के युवा नेता राजकुमार पटेल का वैवाहिक कार्यक्रम 24 नवंबर 2026 को संपन्न होने जा रहा है। उनके वैवाहिक कार्यक्रम में कांग्रेस के कई दिग्गज नेताओं सहित भाजपा से जुड़े नेता भी पहुंचेंगे। आयोजन को लेकर भव्य तैयारियां चल रही हैं। राजकुमार पटेल कांग्रेस के बेहद सक्रिय एवं उर्जावान कार्यकर्ता हैं। अब वे दांपत्य जीवन में बंधने जा रहे हैं। उनकी जीवनसंगिनी चींच निवासी अंकिता हैं। राजकुमार पटेल के वैवाहिक कार्यक्रम में पीसीसी चीफ जीतू पटवारी, कांग्रेस के पूर्व मंत्री एवं विधायक जयवर्धन सिंह, पूर्व मंत्री राजकुमार पटेल, पूर्व विधायक शैलेंद्र पटेल, नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार, सीहोर जिलाध्यक्ष राजीव गुजराती, विक्रम मस्ताल शर्मा हनुमानजी, सहित अन्य विधायकों के शामिल होने की सूचना है। भाजपा के भी कई जनप्रतिनिधि वैवाहिक कार्यक्रम में शामिल होंगे। शादी की रस्में 22 नवंबर से शुरू हो गई हैं। 24 नवंबर को स्नेहभोज का आयोजन रखा गया है तो वहीं पाणिग्रहण संस्कार 26 नवंबर को संपन्न होंगे। यहां बता दें कि राजकुमार पटेल चकल्दी निवासी स्व. बाबूलाल पटेल से सुपौत्र एवं एडवोकेट कैलाशचंद्र पटेल से पुत्र हैं। उनका विवाह चींच निवासी लक्ष्मीनारायण पटेल की सुपौत्री, देवी सिंह पटेल की पुत्री अंकिता पटेल के साथ होने जा रहा है। इस समय वर-वधु पक्ष में खुशियों का माहौल है एवं दोनों पक्ष रस्मों में जुटे हुए हैं। राजकुमार पटेल के विवाह के उपलक्ष्य में उनके मित्रों, पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें बधाई, शुभकामनाएं भी प्रेषित की हैं।