Newsरेहटीसीहोर

श्री शक्ति पुंज आश्रम में नवरात्रि में हुआ शतचंडी महायज्ञ, भंडारा, पूर्णाहूति के साथ हुआ समापन

- हर दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालु, वृंदावन के ब्राहम्णों द्वारा कराया गया महायज्ञ

रेहटी। तहसील के ग्राम डिमावर स्थित श्रीशक्ति पुंज आश्रम में नवरात्रि केे अवसर पर भव्य शतचंडी महायज्ञ का आयोजन किया गया। इस दौरान वृंदावन केे ब्राहम्णों द्वारा महायज्ञ कराया गया। अंतिम दिन नवमीं पर भंडारा एवं पूर्णाहूति के साथ में महायज्ञ का समापन भी हुआ। इस दौरान नौ दिनोें तक क्षेेत्र में धर्म एवं आस्था की गंगा बहती रही। हर दिन बड़ी संख्या में यहां पर आसपास के क्षेत्र के लोग पहुंचे एवं उन्होेंने महायज्ञ के दर्शन कर अपने जीवन को धन्य मनाया। श्रीशक्ति पुंज आश्रम में लगातार दूसरे वर्ष भी शतचुंडी महायज्ञ का आयोेजन किया गया। महायज्ञ के प्रमुख यजमान भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष एवं युवा नेता चेतन पटेल थे। वे नौ दिनों तक पूरे समय भक्तिभाव में डूबेे रहे। उन्होंने क्षेत्र की उन्नति, खुशहाली एवं प्राकृतिक आपदाओं से क्षेत्रवासियों को बचाने के लिए शतचंडी महायज्ञ में आहूतियां डाली एवं सभी के स्वस्थ्य होने की मनोकामना की। वे लंबे समय से इस आश्रम सेे जुड़े हुए हैं। श्री शक्ति पुंज आश्रम के संस्थापक सोमेश्वर गिरीजी महाराज ने बताया कि नौ दिनों तक आश्रम में महायज्ञ के साथ ही भजन-कीर्तन एवं कन्या पूजन का आयोजन भी किया जाता है। इन नौ दिनों तक पूरे क्षेत्र का माहौल पूरी तरह धार्मिक होेता है। उन्होेंने बताया कि महायज्ञ का लगातार यह दूसरा वर्ष है और आगे भी इसी तरह से महायज्ञ का आयोजन कराया जाता रहेगा। समापन अवसर पर यहां पर भंडारे का आयोजन भी किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Μια απλή προσθήκη μετατρέπει την ομελ" - Ενας οδηγός για Πώς να λευκαίνετε το τούλι από Ο πόλεμος επηρεάζει τη Πώς να μη φυτέψετε χειμωνιάτικο Πώς να καταλάβετε Πότε να ξινολάχανο το Σεπτέμβριο 2025 Πώς να διατηρήσετε τα αγγούρια φρέσκα το