Newsआष्टाइछावरइंदौरग्वालियरजबलपुरजावरदेशनसरुल्लागंजबुदनीभोपालमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

भाजपा नेता जसपाल सिंह अरोरा एवं अमिता अरोरा को श्रीकांतदेव सिंह ने दिलाई पार्टी की आजीवन सदस्यता, काटी रशीद

जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ नेता सन्नी महाजन सहित कई भाजपा नेता रहे मौजूद

सीहोर। भारतीय जनता पार्टी के संभाग सदस्यता प्रभारी श्रीकांतदेव सिंह ने वरिष्ठ भाजपा नेता, पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा एवं उनकी धर्मपत्नी पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष अमिता अरोरा को पार्टी की आजीवन सदस्यता दिलाई। इस दौरान सहयोग राशि की रशीद भी काटी गई।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष नरेश मेवाड़ा, वरिष्ठ भाजपा नेता एवं जिला सहयोग सदस्यता प्रभारी सन्नी महाजन, इछावर से भाजपा के वरिष्ठ नेता विष्णु वर्मा, मंडल अध्यक्ष नीरज परमार, सीहोर नगर मंडल अध्यक्ष सुदीप प्रजापति, भाजपा नेता आशीष पचौरी विशेष रूप से मौजूद रहे। इस मौके पर पार्टी नेताओं ने भाजपा नेता सेवा यादव, भूपेंद्र ठाकुर, राजू बोयत, छगन यादव को भी आजीवन सदस्य बनाया। यहां बता दें कि श्री अरोरा सीहोर के कद्दावर नेताओं में शुमार हैं। वे वर्षों से पार्टी की सेवा कर रहे हैं। उनकी उपस्थिति सीहोर में भाजपा को मजबूत बनाती है। भाजपा नेता श्री अरोरा शहर सहित क्षेत्र में धार्मिक, राजनीतिक कार्यक्रम हो या कोई अप्रिय घटनाएं हो जाए हर मौके पर मौजूद रहते हैं। उनकी छवि एक ईमानदार नेता के रूप में है। उनके नगर पालिका अध्यक्ष रहते सीहोर में कई विकास कार्य हुए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Získat tipy a triky pro zlepšení vašeho života! Zde najdete užitečné rady pro vaření, přírodní léčení a zahradničení. Buďte inspirativní a objevte nové způsoby, jak využít svůj čas a zdroje efektivněji. S našimi články se naučíte, jak si užívat život plněji a s radostí! Chuť dětství v domácím máslovém krému se zakysanou smetanou - Letní sázení zeleniny: sklizeň za 4 3 lžíce: Zářivá Užitečné tipy pro vaši zahradu a kuchyni: Objevte nové recepty, lifestylové triky a rady pro údržbu zahrady. Vše, co potřebujete vědět pro zdravý a šťavnatý zahradní obdělek.