Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

आरक्षक से भर्ती हुए, अब निरीक्षक बने श्याम सूर्यवंशी, मिल रही बधाई, शुभकामनाएं

- सीहोर में पदस्थ रहीं एचआई कंचन राजपूत एवं पूजा राजपूत को भी मिली पदोन्नति

सीहोर। जिले के रेहटी थाने में पदस्थ उप निरीक्षक श्याम सूर्यवंशी को पिछले दिनों पुलिस विभाग द्वारा पदोन्नत करते हुए निरीक्षक बनाया गया है। उनकी पदोन्नति पर लगातार उन्हें बधाई, शुभकामनाएं मिल रही हैं। पिछले दिनों कांग्रेस पार्टी के नेताओं मंगल सिंह ठाकुर, संतोष पटेल सोयत, दुष्यंत मालवीय, सुमित माहेश्वरी सहित अन्य ने भी उन्हें बधाई, शुभकामनाएं दीं एवं फूल माला से उनका स्वागत किया। निरीक्षक श्याम सूर्यवंशी ने भी सभी का आभार व्यक्त किया। निरीक्षक श्याम सूर्यवंशी ने पुलिस विभाग में वर्ष 1986 में अपनी सेवाएं आरक्षक के पद से शुरू की थी। इसके बाद वे लगातार 25 वर्षों तक भोपाल के विभिन्न थानों में पदस्थ रहे एवं बेहतर सेवाएं देते रहे। वर्ष 2011 में पुलिस विभाग ने उन्हें पदोन्नत करते हुए सहायक उपनिरीक्षक (एएसआई) बनाया। इसके बाद उनका सीहोर जिले में तबादला कर दिया गया। सीहोर जिले में वर्ष 2011 से 2014 तक पदस्थ रहे। वर्ष 2014 में उनकी पोस्टिंग एसटीएफ में हो गई। उस दौरान व्यापमं मामला उजागर हुआ था। वे व्यापमं मामले की जांच टीम में शामिल रहे। इसी दौरान वर्ष 2015 में उन्हें पदोन्नत करते हुए उपनिरीक्षक (एसआई) बनाया गया। वर्ष 2017 में उन्हें फिर से सीहोर जिले में भेज दिया गया। सीहोर जिले में वे बुधनी, रेहटी, सिद्धिकगंज, कोतवाली सीहोर, भैरूंदा, गोपालपुर सहित अन्य थानों में पदस्थ रहे। अपनी सेवा के दौरान श्याम सूर्यवंशी ने कई बड़े अपराधों के खुलासे किए। इस दौरान वे पूरी तरह से निर्विवाद भी रहे। उन पर अपनी सेवा के दौरान कोई भी आरोप-प्रत्यारोप नहीं लगे। पिछले दिनों जारी पदोन्नति सूची में सीहोर जिले की दो अन्य उपनिरीक्षक कंचन राजपूत एवं पूजा राजपूत को भी निरीक्षक बनाया गया है। हालांकि दोनों को ही पुलिस मुख्यालय में पदस्थ किया गया है। निरीक्षक श्याम सूर्यवंशी फिलहाल रेहटी थाने में ही पदस्थ हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button