Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

साहब का फरमान, कर्मचारी हैरान… शादियों में व्यस्त महिलाएं, कैसे करें एकत्रित

सीहोर। जिलेभर में उस समय स्थिति अचानक से चिंताजनक हो गई, जब साहब के एक फरमान के कारण कर्मचारी हैरान हो गए। दरअसल साहब का अचानक से फरमान आया कि भोपाल में आयोजित मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के एक आयोजन के लिए महिलाओं को एकत्रित करके ले जाना है। यह फरमान जनपद पंचायत के सीईओ से होकर पंचायत सचिवों तक पहुंचा। इसके बाद वे टेंशन में तो आए, लेकिन अब फरमान है तो उसका पालन भी करना है। इसके बाद सचिवों ने अपनी पंचायतों में घर-घर पहुंचकर महिलाओं को चलने के लिए पूछा तो ज्यादातर महिलाओं ने सगे-संबंधियों, रिश्तेदारों के यहां शादी में जाने की बात कही। बेहद मुश्किलों से गुजरते हुए पंचायत सचिवों ने महिलाओं से गुजारिश की। इसके बाद कुछ तो चलने के लिए तैयार हुईं, लेकिन अब उन्हें बस फरकर ले जाना है। इसके लिए वे कई तिकड़म भी लगाते रहे। महिलाओं को भोपाल ले जाने के लिए पंचायतों में बसों के साथ भोजन का भी इंतजाम करना है। कई पंचायत सचिवों के तो घर, परिवार, रिश्तदारों में शादियां हैं, लेकिन अब वे साहब के फरमान के बाद महिलाओं को भोपाल भेजने के इंतजाम में जुट गए। अब देखना होगा कि कार्यक्रम में कितनी महिलाएं पहुंच पाती हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button