
सीहोर। नर्मदापुरम जिले के बनखेड़ी में आयोजित मध्य भारत प्रांत की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन विस्तार को लेकर बड़ा फैसला लिया गया है। बैठक में सर्वसम्मति से सीता प्रजापति को मध्य भारत प्रांत के महिला प्रमुख का दायित्व सौंपा गया है। उनकी इस नियुक्ति से पूरे प्रांत के कार्यकर्ताओं और महिला विंग में हर्ष का माहौल है।
सीता प्रजापति को मध्य भारत प्रांत महिला प्रमुख का यह दायित्व मिलने पर क्षेत्र के वरिष्ठ नेताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने उन्हें कोटि-कोटि बधाई दी हैं। समर्थकों ने कहा कि उनके नेतृत्व में समाज की महिलाओं को मुख्यधारा से जोडऩे और उन्हें आत्मनिर्भर व सशक्त बनाने के अभियान को एक नई ऊर्जा और सही दिशा मिलेगी।
बैठक में संगठन की मजबूती पर हुई चर्चा
नर्मदापुरम के बनखेड़ी में संपन्न हुई इस प्रांतीय बैठक में आगामी कार्ययोजनाओं और महिला सशक्तिकरण से जुड़े विभिन्न सामाजिक अभियानों पर विस्तार से चर्चा की गई। इसी बैठक के दौरान सीता प्रजापति के नाम की घोषणा की गई, जिसका सभी सदस्यों ने स्वागत किया।