Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

प्रदेश टॉपर श्लोक प्रजापति का सम्मान, पंकज शर्मा ने घर पहुंचकर दी बधाई

सीहोर। माध्यमिक शिक्षा मंडल मध्यप्रदेश द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणामों में सीहोर के नाम एक बड़ी उपलब्धि जुड़ी है। नगर के प्रतिभावान छात्र श्लोक प्रजापति ने गणित संकाय में पूरे प्रदेश में प्रथम स्थान प्राप्त कर जिले का नाम रोशन किया है। इस ऐतिहासिक सफलता पर जिला कांग्रेस प्रवक्ता पंकज शर्मा ने श्लोक के निवास स्थान पहुंचकर उन्हें पुष्पगुच्छ भेंट किया और फूल माला पहनाकर उनका आत्मीय सम्मान किया।
सम्मान के दौरान पंकज शर्मा ने कहा कि श्लोक प्रजापति की यह उपलब्धि पूरे सीहोर शहर के लिए गौरव और हर्ष का विषय है। उन्होंने कहा गणित जैसे कठिन विषय में पूरे प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल करना छात्र की असाधारण प्रतिभा और कड़ी मेहनत का प्रमाण है। श्लोक ने साबित कर दिया है कि यदि संकल्प दृढ़ हो तो कोई भी लक्ष्य बड़ा नहीं होता।
सफलता में माता-पिता और गुरुजनों का त्याग
पंकज शर्मा ने मेधावी छात्र के साथ-साथ उनके माता-पिता और गुरुजनों को भी विशेष रूप से बधाई दी। उन्होंने कहा कि किसी भी छात्र की सफलता के पीछे उसके परिवार का त्याग और शिक्षकों का सही मार्गदर्शन होता है। श्लोक की इस स्वर्णिम सफलता में उनके परिजनों का समर्पण और गुरुजनों का विश्वास भी समान रूप से शामिल है, जो समाज के लिए प्रेरणादायी है।
आईएएस बनकर देश सेवा का संकल्प
भविष्य की योजनाओं पर चर्चा करते हुए पंकज शर्मा ने श्लोक का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि श्लोक अब अपने आईएएस अधिकारी बनने के सपने को पूरा करने के लिए जी-जान से जुट जाएं। उन्हें पूरा विश्वास है कि श्लोक अपनी मेहनत और लगन के दम पर इस कठिन लक्ष्य को भी प्राप्त कर लेंगे और एक प्रशासनिक अधिकारी बनकर देश व समाज की सेवा करेंगे। शर्मा ने ईश्वर से श्लोक के मंगलमय जीवन और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button