
सीहोर। जिला मुख्यालय पर मंगलवार को जनसुनवाई के माध्यम से प्रशासन और जनता के बीच सीधा संवाद देखने को मिला। एक ओर जहां कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में जिला पंचायत सीईओ सर्जना यादव ने लोगों की प्रशासनिक समस्याओं का समाधान किया, वहीं दूसरी ओर पुलिस अधीक्षक कार्यालय में नवागत एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने पुलिस से संबंधित शिकायतों को सुना। दोनों ही स्थानों पर अधिकारियों ने पीड़ितों को त्वरित न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया।
कलेक्ट्रेट में 45 आवेदकों ने लगाई गुहार –
नवागत एसपी ने सुनी लोगों की समस्याएं-
पुलिस अधीक्षक कार्यालय में आयोजित साप्ताहिक जनसुनवाई इस बार विशेष रही। नवागत एसपी सोनाक्षी सक्सेना ने पदभार ग्रहण करने के बाद पहली बार जनसुनवाई की कमान संभाली। उन्होंने कार्यालय पहुंचे प्रत्येक आवेदक से
ग्रामीणों की बड़ी उम्मीदें –
जिले के दूर-दराज के क्षेत्रों से आए ग्रामीणों के लिए यह जनसुनवाई काफी उम्मीदें लेकर आई। सीधा जिले के बडे़ अधिकारियों से संवाद होने के कारण लोगों में इस बात का भरोसा जगा है कि उनकी समस्याओं को अब अनसुना नहीं किया जाएगा। जिला मुख्यालय के साथ-साथ सभी जनपद कार्यालयों में भी जनसुनवाई का आयोजन किया गया, ताकि निचले स्तर पर ही समस्याओं का निराकरण हो सके।
बिजली कंपनी लगाएगी शिविर, सुनी जाएंगी समस्याएं-
इधर विद्युत वितरण कंपनी द्वारा 14 मई को कलस्टर 1 के विद्युत वितरण केंद्रों पर संपर्क अभियान के अंतर्गत कैंप आयोजित किए जाएंगे। कैंप में बिजली उपभोक्ताओं की बिल, मीटर, सर्विस केबल, कनेक्शन एवं तकनीकी सेवाओं संबंधी शिकायतों का निराकरण किया जाएगा। जिन स्थानों पर कैंप आयोजित किए जाएंगे उनमें अमलाहा, छतरी, बिजलोन, देवली, खेरी, भाउखेड़ी, महुआखेड़ा, गावंतालाब, करंजखेडा, गुड़भेला, वार्ड न.3, वार्ड न.8, अरनिया सुल्तानपुर, अबदुल्लापुर और चैनपुरा शामिल हैं।