Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीरेहटीसीहोर

यहां पर मिला दफनाई गई महिला का शव चार फिट की कब्र से बाहर, फैली सनसनी

सीहोर। सीहोर जिले के लाड़कुई के समीप ग्राम टीकामोड में मौत के बाद दफनाई गई एक महिला का शव कब्र के बाहर मिलने से हड़कंप मच गया। क्षेत्र में इस घटना के बाद सनसनी फैल गई। महिला की मौत के बाद परिजनों ने उनके खेत में ही चार फिट का गड्डा करके महिला का शव दफनाया था। इस मामले में तांत्रिक विधि की आशंक व्यक्त की जा रही है।
जानकारी के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन सुबह करीब 6-7 बजे नसरूल्लागंज विकासखंड के गांव टीकामोड में जमुना बाई कोरकू पति जगदीश उम्र 55 वर्ष की बीमारी से चलते मौत हो गई थी। जमुना बाई की मौत के परिजनों ने उन्हें दफनाने की योजना बनाई। सामाजिक रीति-रिवाज के अनुसार दफनाने एवं दाह संस्कार करने दोनों की प्रथा है, लेकिन महिला को दफनाने पर सबकी सहमति बनी। इसके बाद उनके बेटे सहित परिजनों ने महिला को उनके खेत पर नाले के पास ही चार फिट का गड्ढा करके दफना दिया। दफनाने के बाद कब्र के ऊपर कांटे भी बिछा दिए गए, ताकि कोई जंगली जानवर छेड़खानी न कर सके। अगले दिन सुबह जब उनका बेटा कब्र के पास दीपक रखने के लिए पहुंचा तो वहां की स्थिति देखकर वह सन्न रह गया। वहां पर महिला का शव कब्र से बाहर रखा हुआ था। वहां पर पूजा-पाठ की सामग्री सहित मुर्गी के पंख भी पड़े हुए थे। इस घटना के बाद युवक ने परिजनों, ग्राम पंचायत के सरपंच दीपक मीना एवं गांव के चौकीदार को भी इसकी सूचना दी। बाद में घटना की सूचना लाड़कुई थाना चौकी में भी दी गई। घटना के बाद ग्राम पंचायत के सरपंच दीपक मीना, चौकीदार सहित पुलिस टीम भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने वहां पर पंचनामा बनाया। लाड़कुई चौकी प्रभारी एवं एसआई मेहताब वासगे ने बताया कि घटना के बाद मौके पर पहुंचकर पंचनामा बनाया गया है। पुलिस ने इस मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ एफआईआर भी दर्ज कर ली है एवं मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर महिला का अब अंतिम संस्कार कर दिया गया है। परिजन इस मामले में तांत्रिक क्रिया की आशंका व्यक्त कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ako správne starať o ohnivé kvety v Grmovje bo počilo z jagodami: Kako pravilno hraniti Ako predĺžiť Ako zachovať čerstvosť zemiakov v kuchynskom koši na 30 dní Čo ste prvé Ako žiť do 100 rokov: Rady odborníkov na dlhoročný život Ako pripraviť sadenice pred sadením, aby sa nezhoreli? Ako sa starať o ohnivé