Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बिजली कंपनी ने ग्राम पंचायत सगोनिया में लगाया शिविर, मौके पर ही किया निराकरण

रेहटी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड रेहटी द्वारा संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत सगोनिया में शिविर लगाया गया। इस दौरान आए आवेदनों का मौके पर ही त्वरित निराकरण भी किया गया। सगोनिया में लगाए गए शिविर में करीब 15 आवेदन आए, जिनमें से 10 आवेदनों का तत्काल निराकरण भी हुआ। शेष आवेदनों पर कार्रवाई जारी है। शिविर में बिजली बिल सहित कई अन्य समस्याओं से संबंधित आवेदन आए थे। इस दौरान बिजली कंपनी के अधिकारियों ने उनका समाधान भी किया। बिजली कंपनी रेहटी के जेई राहुल सिंह ने बताया कि संपर्क अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर लगाए जा रहे हैं। इसी के तहत ग्राम पंचायत सगोनिया में शिविर लगाया गया है। अब 18 मई को ग्राम पंचायत कलवाना में भी शिविर लगाया जाएगा। आगामी दिनों में कई अन्य गांवों में भी ये शिविर लगेंगे, ताकि लोगों की बिजली से संबंधित समस्याओं का निराकरण हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button