बिजली कंपनी संपर्क अभियान के तहत लगाएगी शिविर, होगा समस्याओं का समाधान

रेहटी। मध्यप्रदेश मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अब संपर्क अभियान के तहत गांव-गांव में शिविर लगाएगी। इन शिविरों में बिजली बिल, तकनीकी समस्याओं, कृषि संबंधित शिकायतों सहित कई अन्य समस्याओं का समाधान किया जाएगा। बिजली कंपनी रेहटी द्वारा 14 मई को ग्राम पंचायत सगोनिया में शिविर का आयोजन किया जा रहा है। बिजली कंपनी रेहटी के जेई राहुल सिंह ने बताया कि संपर्क अभियान के तहत शिविर का आयोजन किया जा रहा हैै। इस शिविर में बिजली संबंधित समस्याओं का निराकरण किया जाएगा तो वहीं बिजली कंपनी की बकाया राशि जमा करने के लिए भी लोगों को प्रेरित किया जाएगा। शिविर के दौरान कंपनी के अधिकारी बैठकर लोगों की समस्याओं का त्वरित निराकरण भी करेंगे। इस दौरान बिजली कंपनी द्वारा वर्तमान में चल रही सभी योजनाओं की जानकारी भी ग्राहकों को दी जाएगी। वे शिविर के माध्यम से इन योजनाओं का लाभ भी ले सकते हैं। शिविर सुबह 10 बजे से शाम 6 बजे तक ग्राम पंचायत भवन सगोनिया में आयोजित होगा।

Exit mobile version