Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीविशेषसीहोर

बुधनी विधानसभा की चारों नगर परिषदों को दो-दो करोड़ का इंतजार, मंच से हुई थी घोषणा

- सीएम-केंद्रीय कृषि मंत्री देंगे सीहोर को करोड़ों की सौगात

सीहोर। मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव एवं केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान एक बार फिर से सीहोर जिले के भैरूंदा में आयोजित होने वाले कार्यक्रम में एकसाथ मंच साझा करेंगे। इस दौरान वे सीहोर जिले सहित बुधनी विधानसभा को करोड़ों की सौगात भी देंगे। हालांकि इससे पहले भी दोनों बुधनी विधानसभा में हुए उपचुनाव से पहले आयोजित कार्यक्रम में पहुंचे थे। इस दौरान मुख्यमंत्री ने मंच से घोषणा की थी कि बुधनी विधानसभा की भैरूंदा, रेहटी, बुधनी और शाहगंज नगर परिषदों को विकास कार्यों के लिए 2-2 करोड़ की राशि दी जाएगी। अब तक यह राशि नगर परिषदों में नहीं पहुंची है। इसको लेकर कई बार फाइल दौड़ाई गई, लेकिन कोई अमल नहीं हुआ। अब उम्मीद जागी है कि जल्द से यह राशि नगर परिषदों में पहुंचेगी।
बुधनी विधानसभा उपचुनाव की घोषणा से पहले 8 अक्टूबर 2024 को भैरूंदा में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डाॅ मोहन यादव, केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान, पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित कई अन्य नेता भी मौजूद रहे। इस दौरान मंच से मुख्यमंत्री डाॅ. मोहन यादव ने घोषणा की थी कि बुधनी विधानसभा में विकास कार्यों की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। इसके साथ ही उन्होंने नगर परिषद भैरूंदा, रेहटी, बुधनी और शाहगंज को 2-2 करोड़ रूपए देने की भी घोषणा की थी, लेकिन दो साल के बाद भी अब तक यह राशि नगर परिषदों में नहीं पहुंची है।
कई बार पहुंची फाइल, नहीं हुआ अमल-
दो-दो करोड़ की राशि के लिए नगर परिषदों द्वारा कई बार फाइल कलेक्टर कार्यालय पहुंचाई गई। यहां ने नगरीय प्रशासन विभाग तक भी फाइलें पहुंची, लेकिन अमल कहीं से नहीं हुआ। इस मामले में कई बार पत्र-व्यवहार भी हुआ। हालांकि अब नगर परिषदों को उम्मीदें जागी हैं कि उनको राशि मिलेगी।
अब ये मिलेगी करोड़ों की सौगात-
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चैहान आगामी 10 मई को भैरूंदा में आयोजित एक कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मध्यप्रदेश को 2024 करोड रुपए से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना का शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत प्रदेशभर में 1763 करोड़ रुपए की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सड़कों का निर्माण किया जाएगा, जिससे 987 गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं पीएम जन-मन योजना के तहत भी 261 करोड़ रुपए की लागत से 384 किलोमीटर लंबी सड़कों को मंजूरी दी जाएगी। इस योजना का बड़ा लाभ सीहोर जिले को भी मिलने जा रहा है। जिले में 165 करोड़ रुपए की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सड़कों का निर्माण होगा, जिससे जिले की 84 बसाहटें सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ogni mattina controlliamo notifiche e appunti, spesso senza pensare a come raccontare ciò che viviamo. Un blog personale può dare ordine alle idee: vale la pena approfondire il tema. Pochi o troppi colazione dolce o Caffè nero Potare male quattro bevande meglio degli spuntini alimentazione ideale per i reni Autunno: guida alla potatura delle perenni Mirtilli o banane: meglio per la D'autunno il passo svela la mente Tre farmaci o A prima vista, un blog personale sembra solo una raccolta di pagine, ma l'impressione cambia osservando ritmo e voce. La credibilità nasce dalla continuità: idee sincere, dettagli concreti e uno stile riconoscibile.