Newsमध्य प्रदेशसीहोर

समाज का महत्वपूर्ण परिवहन व्यवसाय प्रदेश सरकार की गलत नीतियों से निराश और हताश है : कमलनाथ

आरटीओ, टोल नाकों पर हो रही अवैध वसूली और गुंडागर्दी पर रोक लगायी जाये : नरेन्दर सिंह पांधे

सीहोर। शनिवार, 10 सितम्बर को प्रदेश की पहचान क्या हो गई है, पूरा प्रदेश भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है। शिवराज सरकार में नीचे से लेकर ऊपर तक घोटाला और भ्रष्टाचार ही दिखायी देता है और इससे हमारा परिवहन विभाग भी अछूता नहीं है। जिससे कारण परिवहन से जुड़ा व्यक्ति सबसे ज्यादा परेशान है। समाज का सबसे महत्वपूर्ण वर्ग परिवहन व्यवसाय करने वाला प्रदेश की भाजपा सरकार की गलत नीतियों से निराश और हताश है। कांग्रेस सरकार बनने पर इस वर्ग का पूरा ध्यान रखा जायेगा। उक्त संबोधन आज प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के कार्यकर्ता सम्मेलन में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष कमलनाथ ने व्यक्त किये।
श्री नाथ ने कहा कि भाजपा सरकार में प्रदेश में कोई उद्योगपति निवेश करना नहीं चाहता, निवेश आता है तो लोगों को रोजगार मिलता है, ट्रांसपोर्ट का काम मिलता है। यदि आपके हाथ में काम है तो उससे आर्थिक गतिविधि बनती है और उसी से प्रदेश का विकास होता है। छोटी-छोटी व्यापारिक गतिविधियों को जीडीपी में शामिल नहीं किया जाता है, लेकिन वे गतिविधियां अर्थव्यवथा को लीड करती है, यही भूमिका परिवहन की है। आज सबसे बड़ी समस्या है रोजगार की। ट्रक मालिक ही जानता है कि ट्रक का मैनेजमेंट कितना मुश्किल होता है। ट्रांसपोर्ट हमारी रीढ़ की हड्डी है, जब तक परिवहन व्यवस्था में सुधार नहीं होगा, तब तक प्रदेश का विकास नहीं हो सकता।
श्री कमलनाथ ने कहा कि हमने किसानों का ऋण माफ किया, 100 रू. में 100 यूनिट बिजली दी। प्रदेश की तस्वीर आप सबके सामने है, आज कौन सा वर्ग परेशान नहीं है? हमारा भटकता हुआ नौजवान जो बेरोजगार हैं, उसकी स्थिति में सुधार नहीं होगा तो प्रदेश का नवनिर्माण कैसे होगा? क्या मध्य प्रदेश की पहचान भ्रष्टाचार से होगी, माफिया से होगी, मिलावटखोरी से होगी? मैंने शुद्व के लिए युद्ध शुरू किया था, माफिया के खिलाफ मुहिम चलायी, लेकिन भाजपा को यह हजम नहीं हुआ और उसने खरीद-फरोख्त कर मेरी सरकार गिरा दी। श्री नाथ ने कहा कि हमारा संविधान देश की संस्कृति को जोडऩे का है। हम रिश्ता जोड़ते हैं, हर समाज जोड़ते है, यही अपने देश की संस्कृति है, इसलिए आज हमारा देश एक झंडे के नीचे खड़ा है। आज उसी संस्कृति पर आक्रमण हो रहा है। आज हमारे सामने चुनौती है कि देश की संस्कृति को कैसे सुरक्षित रखा जाए? भाजपा कलाकारी की राजनीति व छुपाने की राजनीति में माहिर है।
श्री नाथ ने कहा कि मोदी जी ने 2013-14 में किसानों की बात की, नौजवानों की बात की लेकिन 2019 में वो राष्ट्रवाद की बात करने लग गए, पाकिस्तान की बात करने लग गये, यह कैसे जनता का ध्यान मोड़ते हैं, यह किसी से छिपा नहीं है। उन्होंने कहा कि जिसकी पार्टी के एक भी व्यक्ति ने स्वतंत्रता संग्राम की लड़ाई में भाग न लिया हो, क्या अब वे हमें राष्ट्रवाद का पाठ पढ़ायेंगे?
श्री कमलनाथ ने कहा कि जहां हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई सभी धर्म के लोग निवास करते हो, इतने धर्म, इतनी जातियां, इतने त्यौहार, इतनी रस्में, इतनी भाषाएं हो, विश्व में ऐसा कोई देश नहीं जहां ऐसा संविधान बना हो। सत्ता में बैठे लोगों द्वारा आज संविधान से छेड़छाड़ की जा रही है, संविधान को समाप्त किया जा रहा है। हमारा संविधान यदि गलत हाथों में चला गया तो देश का क्या होगा? यह नौजवानों के भविष्य के लिए बहुत बड़ा खतरा है। हमारे संविधान को आज कहा घसीटा जा रहा है।
प्रदेश कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नरेन्दर सिंह पांधे ने कहा कि भाजपा सरकार में जिस प्रकार की लूट आज ट्रक मालिकों के साथ की जा रही है उससे वे काफी परेशान हैं। पेट्रोल-डीजल मंहगा होने से प्रदेश के अनेकों ट्रांसपोर्ट बर्वादी की कगार पर आ गये हैं। ट्रक मालिकों व परिवहन व्यवसायियों को परेशान किया जा रहा है, चाहे टोल नाके पर हो या आरटीओ बेरियर, टेऊफिक के कर्मचारियों- अधिकारियों द्वारा उनके साथ सरकार की मिलीभगत से सरकारी और गैर सरकारी गुंडागर्दी की जा रही है, इस पर रोक लगनी चाहिए। श्री पांधे ने परिवहन प्रकोष्ठ के माध्यम से विश्वास दिलाया कि प्रदेश में कमलनाथ जी के नेतृत्व में 2023 में कांग्रेस की सरकार बनेगी।
प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री और प्रकोष्ठों के प्रभारी जे.पी. धनोपिया ने कहा कि परिवहन प्रकोष्ठ के माध्यम से कांग्रेस को और अधिक मजबूती मिलेगी।
सीहोर जिला परिवहन प्रकोष्ठ के अध्यक्ष जसबीर सिंह खनूजा ने कहा कि शिवराज सरकार पर हमला करते हुए परिवहन देश की अर्थव्यवस्था की रीड की हड्डी है, जिस तरह किसान के बिना यह देश नही चल सकता, उसी तरह परिवहन कर्ता के बिना भी यह देश चल नही सकता। परन्तु सबसे ज्यादा लूटामारी और भ्रष्टाचारी परिवहन कर्ता के साथ ही होती है। आगामी 2023 के चुनाव में सम्पूर्ण परिवहन प्रकोष्ठ तन-मन-धन से परिवहनकर्ता, किसान व देश हितेशी कांग्रेस पार्टी की सरकार बनाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभायेगा। इस अवसर पर पूर्व मंत्री कमलेश्वर पटेल, चंद्रप्रभाष शेखर, विभा पटेल, डी.एस. पटेल, सेवासिंह खंगूरा, लेखराज सिंह भदौरिया, राघवेन्द्र श्रीवास्तव, सुदामा साकेत, जसवीर सिंह खनूजा, राजेन्द्र वर्मा, प्रांजू यशोधन, रजनीश पांडे, बालमुकुंद परिहार, हरदेव सिंह, कश्मीर सिंह, वीरेन्द्र सिंह खन्ना सहित प्रदेश भर से आये कांग्रेस परिवहन प्रकोष्ठ के पदाधिकारी, जिला अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन विभाग के पदाधिकारी सुशील सालूके ने किया तथा भोपाल के अध्यक्ष एस.के. संतानी ने आभार वयक्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Пригответе вкусни марзеливи кнедли за 10 Коварна причина Скритата сила на портокаловата кора Какъв хляб е полезен за здравето според диетолога Каза? Как да спасим Как да приготвим пиле с кюфтета в кремообразен габен Спането с куче или котка: Тиквата ще спре да отделя Эфективни методи за постоянно изгонване на мравки Пшеничната трева ще изчезне завинаги Защо съвместните хобита понякога разделят хората вместо да ги сближават Защо опитни градинари използват захар за пролетния разсад? Мравките ще стоят далеч от касиса Защо листата Как да Защо кучетата вият на Луната: истината, която звездите крият Тайна бързото Как да увеличите добива: Магнитна буря Един прост трик с капан, който ще отърве градината Защо да покривате цариградско грозде с чуло Защо опитни градинари Как да спасим разсад Охлюви и охлюви: как да Какво помага на психолозите да останат здрави до дълбока старост Какво да Как да разсадите доматите на бледите, за Тайни трикове за подрязване на касис Тест за скрити социални Защо разсадът от краставици умира в торф Как да върнете младостта с цариградско грозде и Тези малини, които ще дадат плодове през Мравките по божурите ще Какво се случва с мозъка ни, когато пътуваме? Умствена Тайна на Барзото: Сабуждане на леглата Какво убива Продукт, спасяващ пчелите, но убиващ струпясването и молците в градината Спасяване на разсад от лобелия от внезапно увяхване без химикали Бирениат метод за бърза борба с вредители Отрежете излишното през пролетта, Колко всъщност издръжка на каймата в хладилника? Пролетната инфузия на оборски тор увеличава растежа на градината Долни листа на разсад: Моят метод Защо катериците не падат от дърветата - въртящият се Тайният метод за Как да спасим разсад от домати, когато долните Най-добрите съседи за