Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

भैरूंदा में विकास का ‘महाकुंभ’ 10 मई को आएंगे सीएम-पूर्व सीएम…

सीहोर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव और केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान आगामी 10 मई को भैरूंदा में आयोजित एक भव्य कार्यक्रम में शिरकत करेंगे। इस दौरान मध्य प्रदेश को 2024 करोड़ रुपये से अधिक की विकास परियोजनाओं की सौगात मिलेगी। इस बड़े कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर बुधवार को कलेक्टर बालागुरु के. और केंद्रीय कृषि मंत्री के निज सचिव प्रवीण सिंह ने कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण किया और व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया।
इस कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रधानमंत्री ग्राम सडक़ योजना का शुभारंभ होगा। इस योजना के तहत प्रदेश भर में 1763 करोड़ रुपये की लागत से 2117 किलोमीटर लंबी 963 सडक़ों का निर्माण किया जाएगा, जिससे 987 गांवों की कनेक्टिविटी बेहतर होगी। वहीं पीएम जनमन योजना के तहत भी 261 करोड़ रुपये की लागत से 384 किलोमीटर लंबी सडक़ों को मंजूरी दी जाएगी।
सीहोर जिले की चमकेगी किस्मत
इस महायोजना का बड़ा लाभ सीहोर जिले को भी मिलने जा रहा है। जिले में 165 करोड़ रुपये की लागत से 209 किलोमीटर लंबी 81 सडक़ों का निर्माण होगा, जिससे जिले की 84 बसाहटें सीधे तौर पर लाभान्वित होंगी।
प्रशासनिक अमला अलर्ट, सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम
निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने कार्यक्रम स्थल पर एंट्री-एग्जिट, पेयजल, बैरिकेडिंग, पार्किंग और साफ सफाई की व्यवस्था समय पर पूरी करने के निर्देश दिए। एडिशनल एसपी सुनीता रावत ने सुरक्षा के मद्देनजर पुलिस अधिकारियों को उचित ड्यूटी लगाने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के समय बुधनी विधायक रमाकांत भार्गव, एसडीएम सुधीर कुशवाह, तहसीलदार सौरभ शर्मा और जनपद सीईओ संजय अग्रवाल सहित तमाम वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Ko jeseni zadiši po jabolkih, posežem po preprostih jedeh, ki združijo okus in hranljivost. To temo je vredno bolje raziskati. drobni koraki za zamrzovanje sliv in grozdja med vlaganjem in Na prvi pogled se zdi, da je priprava uravnoteženega obroka zahtevna, vendar nekaj preprostih idej hitro spremeni vtis. Sveža zelenjava, stročnice in nežne začimbe ustvarijo okusne jedi brez odvečnega truda.