Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीराजनीतिकरेहटीसीहोर

रेहटी नगरवासियोें के लिए आ गया गौरव होने का पल

सुमित शर्मा
10 अप्रैल को रेहटी नगर का गौैरव दिवस मनाया जा रहा हैै। गौरव दिवस नगरवासियोें केे लिए ऐसा पल होेगा, जब वे अपनेे आपको गौैरवान्वित महसूस करेंगे। दरअसल गौैरव का अहसास भी तभी होता हैै, जब कोेई कार्य गौैरवान्वित करनेे वाला होे औैर रेहटी नगर मेें नगर परिषद द्वारा ऐसे कई कार्य किए गए हैं, जिन्होंने नगर का गौरव बढ़ाकर नगरवासियों कोे गौरवान्वित होने का पल भी दिया है। अब रेहटी नगर अपने दूसरेे स्वरूप मेें आने को लालायित है। सीहोर जिले का एक छोेटा सा शहर रेहटी कभी दुदर्शा के आंसूू बहाता था, तोे कभी यहां पर कंगाली का दौर था, लेकिन अब येे स्थिति कोसोें दूर है। अब न तोे रेहटी में कोई दुदर्शा केे लिए आंसू बहाता है औैर न ही यहां पर कंगाली जैसी स्थिति है। अब रेहटी नगर मिनी स्मार्टसिटी बनने की ओेर अग्रसर हैै। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौैहान की मंशा केे अनुरूप रेहटी नगर परिषद द्वारा नगर को मिनी स्मार्टसिटी की तर्ज पर विकसित किया जा रहा हैै। अब नगरवासियोें कोे जहां इंडोेर खेल स्टेडियम की सौगात मिलने वाली है तोे वहीं लोगों को अपने घरों की शादियां या अन्य कोई कार्यक्रम करने के लिए नगर परिषद द्वारा एक विशाल गार्डन भी विकसित किया जाएगा। बच्चों के खेलने केे लिए अत्याधुनिक पार्क का निर्माण कराया गया हैै तोे वहीं सड़क किनारेे रहकर जीवन-बसर करने वाले गरीबोें कोे भी पक्केे मकान बनाकर दिए गए हैैं औैर वेे जल्द ही इन मकानों में शिफ्ट होंगेे। यह कहना अतिश्योेक्ति नहीं होगा कि बाकई मेें गौरव दिवस तोे इन लोगों के लिए ही हैै। इसी तरह युवाओं के लिए हॉकर कार्नर विकसित किया जा रहा हैै, तोे वहीं नगरवासियों के लिए अन्य सौैगातोें की लंबी फेेहरिस्त भी इसमें शामिल की जा रही है।
दुल्हन की तरह सजाया जा रहा रेहटी नगर-
रेहटी नगर का गौरव दिवस दस अप्रैल को मनाया जा रहा है। गौरव दिवस को लेकर नगर में भव्य तैयारियां की गई हैं। इस दौरान नगर को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है, तो वही मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के आगमन की तैयारियों को भी भव्यता दी जा रही है। गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रेहटी नगर को करोड़ों की विकास की सौगात देंगे। वहीं नगरवासी भी इस पल पर गौरवान्वित होंगे। निश्चित रूप से यह पल नगर वासियों के लिए गौरव का पल तो रहेगा ही, लेकिन इस गौरव के पल पर नगरवासी अपने आपको गौरवान्वित कर सकें। इसके लिए नगर परिषद रेहटी की पूरी टीम भी तैयारियों को अमलीजामा पहनाने में जुटी हुई है।
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने प्रदेशभर के नगर एवं गांव के गौरव दिवस बने, इसको लेकर सभी से अपील की थी। इसी फेहरिस्त में मुख्यमंत्री के गृह गांव जैत का गौरव दिवस मनाया गया था। अब लगातार प्रदेश भर में गौरव दिवस मनाने का सिलसिला चल पड़ा है। रेहटी नगर का गौरव दिवस भी इसी कड़ी का एक हिस्सा बने, इसके लिए अब 10 अप्रैल को इसे मनाया जा रहा है। गौरव दिवस के अवसर पर नगर का गौरव बढ़ाने वालों को सम्मानित किया जाएगा।
सामाजिक सहित कई संगठन करेंगे स्वागत –
गौरव दिवस के अवसर पर नगर में पहुंचेंगे मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की भव्य अगवानी भी की जाएगी। इस दौरान नगर के विभिन्न सामाजिक संगठनों सहित अन्य संगठन मंच से मुख्यमंत्री के आगमन पर उनका स्वागत करेंगे। मुख्यमंत्री भी सभी का अभिवादन करके फूलों को वर्षा करेंगे।
घर-घर में बनेगी रांगोली –
गौरव दिवस को भव्यता देने के लिए घर-घर में रांगोली बनाई जाएगी। घरों पर रोशनी भी की जा रही है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान रोड शो करेंगे। मुख्य सड़क मार्ग को दोनों तरफ से लाइटिंग करके सजाया गया है।
इनका कहना है –
गौरव दिवस को लेकर भव्य तैयारी की गई है। हमारे प्रदेश के जननायक मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान जी गौरव दिवस के अवसर पर नगर में पधार रहे हैं। सभी नगरवासियों से अपील है कि वे नगर के गौरव दिवस को भव्यता प्रदान करें एवं जननायक का स्वागत सत्कार करें। सभी नगर वासियों से यह भी अपील है कि वे सांस्कृतिक एवं भजन संध्या का भी आनंद उठाएं।
– राजेंद्र मीना पटेल, अध्यक्ष, नगर परिषद, रेहटी

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Oto 10 genialnych trików, które ułatwią ci życie w kuchni! Dzięki nim gotowanie stanie się jeszcze przyjemniejsze i szybsze. Sprawdź, jak przygotować zdrowe i smaczne posiłki w mgnieniu oka! Oprócz tego znajdziesz tu także wiele przydatnych artykułów o ogrodzie i uprawie warzyw. Z nami każdy stanie się prawdziwym ekspertem kulinarnym! Alternatywy dla masła Dietetycy potwierdzają, że kolacja to najlepszy posiłek dla Jak odnowić baterię? Prosty, skuteczny sposób na czyszczenie 10 powodów, dlaczego cebula powinna być dodana do Otwarte rozmowy o przeszłości: nieoczekiwane liczby partnerów przed ślubem Prognoza burz magnetycznych na początek tygodnia: Tajemnica idealnego ogródka Najlepsze nadzienie do naleśników - codziennie pyszne i Oto kilka przydatnych wskazówek i trików, które pomogą Ci w codziennym życiu! Znajdziesz tutaj porady dotyczące gotowania, sprzątania, pielęgnacji ogrodu i wiele innych. Zaglądaj regularnie, aby być na bieżąco z naszymi artykułami i poradami!