Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

sehore news : सीहोर में गूंजा ‘जय लवकुश’ का जयघोष, कुशवाहा समाज ने निकाली शोभायात्रा

sehore news : सीहोर। कुशवाहा समाज ने अपने आराध्य देव भगवान लव और कुश की जयंती बड़े ही हर्षोल्लास और भक्तिभाव के साथ मनाई। इस अवसर पर समाज द्वारा शहर में एक भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसने पूरे शहर में भक्ति और उत्साह का माहौल भर दिया।
शोभायात्रा की शुरुआत भोपाल नाका स्थित हनुमान मंदिर से हुई, जहां से यह शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए सुंदर गार्डन पर समाप्त हुई। शोभायात्रा में समाज के लोग भारी उत्साह से शामिल हुए। महिलाएं भजनों की धुन पर झूमती-नाचती चल रही थीं, जबकि युवा डीजे की ताल पर थिरकते हुए अपनी खुशी का इजहार कर रहे थे। शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण भगवान लव और कुश की सुंदर झांकी थी, जिसे एक बग्गी पर सजाया गया था। इसके साथ ही अखाड़े के कलाकारों ने जगह-जगह अपने हैरतअंगेज करतब दिखाकर दर्शकों का मन मोह लिया।
जगह-जगह हुआ स्वागत
शोभायात्रा का शहर के कई संगठनों और राजनीतिक दलों ने जोरदार स्वागत किया। भारतीय जनता पार्टी मंडल, नगर पालिका अध्यक्ष प्रिंस राठौरए पार्षदों और अन्य सामाजिक संगठनों ने शोभायात्रा का स्वागत कर समाज के प्रति अपनी एकजुटता दिखाई। इस शोभायात्रा में कुशवाहा समाज के अध्यक्ष शुभम कुशवाहा, पूर्व पार्षद संतोष कुशवाहा, रामचंद्र पटेल और अन्य वरिष्ठ सदस्यों सहित बड़ी संख्या में समाजजन मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button