Newsआष्टाइछावरजावरधर्मनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

भगवान महावीर के तप और त्याग में समाया है मानवता का कल्याण: जसपाल सिंह अरोरा

सीहोर। सत्य, अहिंसा और अपरिग्रह के प्रणेता भगवान महावीर स्वामी के जन्मकल्याणक महोत्सव के अवसर पर सोमवार को सीहोर नगर में जैन समाज द्वारा अत्यंत उत्साह और श्रद्धा के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। भक्ति और उल्लास से सराबोर इस चल समारोह में नगर के प्रमुख मार्ग केसरिया रंग में रंगे नजर आए। इस गरिमामयी आयोजन में भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पूर्व जिला पंचायत एवं पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा विशेष रूप से सम्मिलित हुए।
शोभायात्रा के दौरान जसपाल सिंह अरोरा ने भगवान महावीर की पालकी की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और समाज के वरिष्ठजनों व धर्मगुरुओं का पुष्पमाला पहनाकर आत्मीय स्वागत किया। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए श्री अरोरा ने कहा कि भगवान महावीर के तप और त्याग ने युगों-युगों से मानव जीवन का कल्याण किया है।
उन्होंने कहा कि भगवान महावीर स्वामी जी के सिद्धांत केवल जैन समाज के लिए नहीं, बल्कि संपूर्ण मानवता के लिए हैं। उनके द्वारा दिए गए जियो और जीने दो के संदेश ने न केवल मनुष्य जीवन का उद्धार किया, बल्कि समाज को शांति और सद्भाव का मार्ग भी प्रशस्त किया है। उनका जीवन और उनकी शिक्षाएं सदैव हमारे लिए मार्गदर्शक रहेंगी।
दी महावीर जयंती की शुभकामनाएं
कार्यक्रम के दौरान श्री अरोरा ने सभी नगरवासियों, क्षेत्रवासियों और जिलेवासियों को भगवान महावीर जयंती की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कामना की कि महावीर स्वामी के आशीर्वाद से समाज में प्रेम और भाईचारा सदैव बना रहे।
शोभायात्रा में उमड़ा जनसैलाब
भव्य शोभायात्रा में जैन समाज के पुरुष श्वेत वस्त्रों में और महिलाएं केसरिया परिधानों में भजनों पर नृत्य करते हुए चल रही थीं। भगवान महावीर के जयकारों से पूरा शहर गुंजायमान रहा। इस अवसर पर जसपाल सिंह अरोरा मित्र मंडल के सदस्य, उनके समर्थक और बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। जगह-जगह पुष्प वर्षा कर शोभायात्रा का भव्य स्वागत किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Na prvi pogled se zdravi recepti zdijo precej skromni, a z malo domišljije hitro postanejo pisani, okusni in nasitni. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na Buča je odlična tudi za Večina uporabi preveč moke pri jabolčno-hruškovi šarlotki na videz preprosto, Tudi testenine so lahko čarovniške vonj iz kozarca Namesto cvrtja ali pečenja v pečici lahko izberete lažjo pripravo na pari, ki ohrani več okusa in hranil. Tako nastane preprost obrok, primeren za vsak dan, z malo maščobe in brez odvečnega zapletanja.