Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

रेहटी के विकास में नहीं आएगी कोई कमी: मुख्यमंत्री

- रोड शो किया, जगह-जगह मंच बनाकर सामाजिक संगठनोें ने किया भव्य स्वागत-सत्कार

रेहटी। नगर के गौरव दिवस पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने नगरवासियोें कोे 61 करोड़ से अधिक के विकास कार्यों की सौगात दी। इससे पहलेे मुख्यमंत्री ने रेहटी नगर में रोेड शोे किया। इस दौरान नगर के सामाजिक संगठनों ने मुख्यमंत्री की भव्य अगवानी की एवं फूल वर्षा करके उनका स्वागत-सत्कार किया। इसके बाद मुख्यमंत्री कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पहुंचे। यहां पर नगर परिषद के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेेल, उपाध्यक्ष अर्चना राजीव शर्मा सहित पार्षदगणों नेे उनकी अगवानी की। यहां पर उन्होंने उपस्थित जनसमूह को संबोधित किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि रेहटी नगर के विकास मेें कोई कमी नहीं आने दी जाएगी। रेहटी नगर को मिनी स्मार्टसिटी बनाया जाएगा। यहां पर कई विकास केे कार्य चल रहे हैैं तो वहीं आगेे भी इस तरह के विकास कार्य चलते रहेंगे। इस अवसर पर प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, नगर परिषद रेहटी के अध्यक्ष राजेंद्र मीना पटेल ने भी संबोेधित किया।
मुख्यमंत्री का किया भव्य स्वागत-
रेहटी के गौरव दिवस पर नगर पहंुचे मुख्यमंत्री का नगरवासियोें ने भव्य स्वागत सत्कार किया। मुख्यमंत्री का रोड शो मंडी गेट से शुरू हुआ। इस दौरान रास्तेभर सामाजिक संगठनों द्वारा मंच बनाकर मुख्यमंत्री का स्वागत किया गया। मुख्यमंत्री पर रास्तेभर फूलोें की वर्षा होती रही। इस दौरान मुख्यमंत्री ने भी नगवासियोें का अभिवादन स्वीकार किया।
देर रात तक चलता रही भजन संध्या-
गौरव दिवस के अवसर पर कार्यक्रम स्थल दशहरा मैदान पर भजन संध्या का कार्यक्रम भी आयोजित किया गया। इस दौरान प्रसिद्ध भजन गायक मनीष अग्रवाल ने एक से बढ़कर एक भजन की प्रस्तुति दी। भजनों पर उपस्थित लोग भी जमकर थिरकते रहे। पूरा दशहरा मैदान नगरवासियोें सेे खचाखच भरा हुआ रहा। भजन संध्या का कार्यक्रम देर रात चलता रहा। इस दौरान लोग भी भजनोें का आनंद लेते रहे।
दुल्हन की तरह सजाया नगर को-
गौरव दिवस केे अवसर पर रेहटी नगर को दुल्हन की तरह सजाया गया था। लोगोें ने अपनेे-अपनेे घरोें पर बिजली की रोशनी की, तोे वहीं अपने घरोें के सामने रंगोेली भी बनाई। इस दौरान नगर की साफ-सफाई कराई गई तोे वहीं दीवारोें पर रंग-रोगन भी कराया गया।
शासकीय विभागों द्वारा लगाई गई प्रदर्शनी का किया अवलोकन-
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम स्थल पर अनेक विभागों द्वारा लगाई गई विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी का अवलोकन किया। प्रदर्शनी में लाडली लक्ष्मी एवं लाडली बहना योजना जैसी अनेक हितग्राही मूलक योजनाओं से प्रदेश की जनता को लाभान्वित करने के लिए महिलाओं ने मुख्यमंत्री शिवराज चौहान को धन्यवाद दिया। इस दौरान महिलाओं ने हाथों में तख्ती लेकर धन्यवाद मामाजी, धन्यवाद मुख्यमंत्री जी जैसे शब्दों से मुख्यमंत्री को सहृदय धन्यवाद दिया। गौरव दिवस पर महिला बाल विकास विभाग द्वारा लाडली लक्ष्मी योजना, जननी सुरक्षा योजना, मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना, उद्योग विभाग द्वारा स्वरोजगार योजनाओं, कृषि विभाग द्वारा किसान कल्याण के लिए चलाई जा रही योजनाओं पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई। इसके साथ ही शिक्षा, सामाजिक न्याय, जनपद पंचायत, नगर पंचायत, राजस्व, स्वास्थ्य, खाद्य, एनयूएलएम-एनआरएलएम, लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी, उद्योग, पशुपालन, आईटीआई संस्थान, उद्यानिकी, मंडी, जल संसाधन, सहकारिता, आदिम जाति कल्याण, श्रम, पॉलिटेक्निक, आयुष, हथकरघा सहित अनेक विभागों द्वारा विभागीय योजनाओं, उपलब्धियों तथा गतिविधियों पर आधारित प्रदर्शनी लगाई गई।
निर्माण एवं विकास कार्यों का किया भूमि पूजन व लोकार्पण-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने रेहटी में गौरव दिवस के अवसर पर नगर के विकास और सौंदर्यीकरण के लिए कुल 60 करोड़ 87 लाख रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन तथा लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने 28 करोड़ 31 लाख रुपए की लागत के 9 निर्माण कार्यों का भूमि पूजन तथा 32 करोड़ 56 लाख रूपए के 10 निर्माण कार्यों का लोकार्पण किया।
सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण-
मुख्यमंत्री ने सलकनपुर में चल रहे निर्माण कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने कार्यों की गुणवत्ता को देखा और सभी निर्माण कार्यों को शीघ्र पूर्ण कराने के संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए। इस दौरान उन्होंने तालाब सौंदर्यीकरण कार्य का भी निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री तथा जिले के प्रभारी मंत्री डॉ. प्रभुराम चौधरी, सांसद रमाकांत भार्गव, सलकनपुर ट्रस्ट अध्यक्ष महेश उपाध्याय, भाजपा जिला अध्यक्ष रवि मालवीय सहित अनेक जनप्रतिनिधि उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री ने 23 मई 2022 को सलकनपुर में 43 करोड़ 69 लाख 72 हजार रूपए के अनेक निर्माण एवं विकास कार्यों का भूमि पूजन किया था, जिसमें 6 करोड़ 41 लाख रूपए की लागत से देवीधाम सलकनपुर में शिव मंदिर के समीप पार्किंग तथा शिव मंदिर के विभिन्न विकास कार्य, 16 करोड़ 99 लाख रूपए की लागत से मंदिर परिसर का विकास एवं सौंदर्यीकरण तथा भोजशाला एवं सूर्य द्वार का नवीनीकरण, 11 करोड़ 55 लाख रूपए की लागत से मेला ग्राउंड का विकास, सिंह द्वार का विस्तार कार्य एवं सरोवर का सौंदर्यीकरण कार्य तथा 8 करोड़ 74 रूपए की लागत से 125 नवीन दुकानों का निर्माण एवं 6 भव्य प्रवेश द्वारों के निर्माण किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री ने प्रेमबाई को फूल माला पहनाकर गले से लगाया-
मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सलकनपुर मंदिर प्रांगण में फूलों की दुकान लगाने वाली प्रेमबाई से चर्चा कर उनके स्वास्थ्य संबंधी हाल-चाल जाना। उन्होंने प्रेमबाई को फूल माला पहनाकर गले से लगाया। इस दौरान प्रेमबाई भाव विभोर हो गई। सलकनपुर निवासी प्रेमबाई सलकनपुर मंदिर के प्रवेश द्वार पर फूलों की दुकान लगाती है।
इन कार्यों की मिली रेहटी नगर को सौैगात-
– कायाकल्प अभियान के तहत वार्ड नंबर 2,3,7,9,10, 13 में सीसी मजबूतीकरण कार्य 50 लाख रुपए।
– चोपड़ा कालोनी में पार्क निर्माण 16 लाख 41 हजार।
– वार्ड क्रमांक 1 में बस स्टैंड से कृषि उपज मंडी तक एवं वार्ड क्रमांक 7 में सब स्टैंड से चकल्दी रोड तक आरसीसी नाली निर्माण कार्य एक करोड़ 52 लाख।
– कायाकल्प अभियान में सड़कों के सुधार एवं उन्नयन हेतु अतिरिक्त कार्य 4 करोड़ 96 लाख।
– अमृत 2 योजनान्तर्गत भब्बड़ नदी का रिनोवेशन एवं सौंदर्यीकरण तथा पेयजल टंकी निर्माण 4 करोड़ 64 लाख।
– नगर में विद्युत लाइनों एवं ट्रांसफार्मरों के उन्नयनीकरण के कार्य एक करोड़ 91 लाख।
– आरडीएसएस योजना अंतर्गत मरदानपुर, रमगढ़ा एवं जहाजपुरा में पावर ट्रांसफार्मर की क्षमता वृद्धि का कार्य 2 करोड़।
– ग्राम बोरी में आयुष चिकित्सालय का निर्माण 7 करोड़ 75 लाख।
– प्रज्जवल बुदनी के अंतर्गत सलकनपुर में विश्राम गृह का निर्माण 4 करोड़ 86 लाख।
– रेहटी से मांजरकुई मार्ग 7 करोड़ 75 लाख।
– पुराने बस स्टैंड के सामने से मकोड़िया तिराहा एवं नयागांव रोड तक सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण का कार्य 2 करोड़ 40 लाख।
– पेयजल के लिए 5 सम्पवेल निर्माण कार्य 2 करोड़ 53 लाख।
– नगर के विभिन्न वार्डों में बीटी रोड, सीसी रोड एवं आरसीसी नाली निर्माण कार्य 3 करोड़ 12 लाख।
– नए बस स्टैंड के पास कम्यूनिटीहाल निर्माण कार्य एक करोड़ 45 लाख।
– नए बस स्टैंड के पास 178 भवनों का निर्माण एवं अधोसंरचना विकास कार्य 11 करोड़ 7 लाख।
– उपकेंद्र खेरी एक करोड़ 65 लाख।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Хочешь узнать лайфхаки для улучшения повседневной жизни? Или, может быть, ты ищешь вдохновение для новых кулинарных шедевров? А может, тебе интересно узнать полезные советы для огородничества и садоводства? Тогда тебе точно к нам! На нашем сайте ты найдешь множество полезных статей, лайфхаков и рецептов, которые помогут тебе стать настоящим мастером в каждой из этих областей. Добро пожаловать в мир полезных знаний и удивительных открытий! Что происходит с жиром, когда перестаешь худеть: Как заставить цветущие декабристов, которые имеют листья уже десять лет, Когда взгляд собаки буквально лечит науку об общем нейронном Как перестать ненавидеть сортировку мусора: философия маленького шага Почему ваш завтрак не должен быть без солнца, как утренний Когда обрезать пионы и почему осень Почему мы скрываем детские обиды за спорами взрослых: как Что произойдет, если запретить кошке сидеть Почему кувшин с водой не должен Что происходит, если начать свой завтрак Почему малина дегенерирует в двудольных за три сезона: Как преобразовать остатки Как социальные сети заменяют настоящую Почему кошка бьет нас по лицу хвостом: жест контроля, который Что произойдет, если Почему иногда необходимо нарушать план питания: как спланированные отступления создают Что происходит, когда не копаешь картошку, а тянешь её за Как перекись водорода скрывает секрет идеальной Почему ваша собака нюхает ваш телефон после Что происходит с любовью, когда Почему лилии нуждаются в холодильнике, если они растут Что происходит, Как приготовить Почему старый чеснок может испортить Что происходит, когда вы не Когда собирать кабачки, чтобы они Почему отношения нуждаются в благодарности за Что произойдет, если кошка перестанет бояться себя: негативные Что происходит, если варить целые яблоки Книга на все времена: непрочитанный вызов Почему сон лучше строит мышцы, чем Почему вишня Почему ваш рис помешает Почему мы меняемся из-за тех, Что произойдет, если вы съедите тарелку Почему утопить розы в навозе: шокирующий обряд, спасающий капризные сорта Почему нужен Что произойдет, если вы пьете коктейль на Почему ваша собака завывает на Почему кожуры семян не следует Что произойдет, если перестать бороться с пылью и Почему есть овощи Полезные советы и лайфхаки для бытовых задач, кулинарных подвигов и умелого ухода за огородом – все это вы найдете на нашем сайте. Мы делимся проверенными рецептами, секретами хозяйственного мастерства и полезными статьями о выращивании овощей и фруктов. Погрузитесь в мир удивительных возможностей и наших советов, чтобы сделать вашу жизнь проще и ярче!