Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीविशेषसीहोर

दिन में करते थे रैकी, रात में चुराते थे पाईप, पुलिस ने पकड़ा चोर गिरोह

- नल-जल योजना के 300 पाईप किए थे चोरी, 65 लाख रुपए का मशरूका जप्त, 5 आरोपी गिरफ्तार

सीहोर। जिले की आष्टा एवं सिद्धिकगंज थाना पुलिस ने अंतरराज्जीय पाईप चोर गिरोह को पकड़कर उसके पास से 65 लाख रूपए का मशरूका भी जप्त किया है। ये आरोपी दिन के समय कार से रैकी करते थे और रात को पाईप चुरा लेते थे। बताया जा रहा है कि आष्टा एवं सिद्धिकगंज पुलिस ने जिस अंतरराज्जीय चोर गिरोह को पकड़ा है वह राजस्थान एवं हरियाणा से यहां आते थे।
जानकारी के अनुसार दिनांक 10 जून 2025 को फरियादी मनीष विश्वकर्मा ने थाना आष्टा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि ग्राम भीमपुरा में नल-जल योजना के लिए रखे गए 100 पाइप चोरी हो गए हैं। विवेचना में यह भी सामने आया कि थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र से 200 पाइप चोरी किए गए थे। प्रकरण में अपराध क्रमांक 292/25, धारा 303(2),34,112 बीएनएस तथा थाना सिद्दीकगंज में अपराध क्रमांक 108/25 धारा 303(2), 34, 112 बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया था। इस चोरी के खुलासे को लेकर एसपी दीपक कुमार शुक्ला के निर्देश, एएसपी सुनीता रावत, एसडीओपी आष्टा आकाश अमलकर के निर्देशन एवं थाना प्रभारी निरीक्षक गिरीश दुबे के नेतृत्व में अलग-अलग टीमों का गठन किया गया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज, साइबर विश्लेषण व मुखबिर सूचना के आधार पर आरोपियों की पहचान की गई।
ऐसे आए चोर पुलिस की गिरफ्त में-
दिनांक 21 जून 2025 को देवनखेड़ी जोड़ के पास चोरी की फिराक में आए पांच आरोपियों को पुलिस टीम द्वारा एक ट्रक व कार सहित रंगे हाथों पकड़ा गया। पूछताछ में उन्होंने आष्टा एवं सिद्दीकगंज क्षेत्र से पाईप चोरी करना स्वीकारते हुए बताया कि चोरी गए पाईप हरियाणा (हिसार) में छुपा कर रखे हैं। पुलिस टीम ने वहां से पाइप बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 300 पाइप 30 लाख रूपए, ट्रक 30 लाख रूपए एवं कार 5 लाख रूपए सहित कुल मशरूका 65 लाख रूपए का जप्त किया।
ये हैं आरोपी-
पुलिस ने शहजाद पिता बम्बन आयु 36 वर्ष निवासी शहजपुर राजस्थान, आदिल पिता आबिद आयु 18 वर्ष निवासी शहजपुर राजस्थान, शहजाद उर्फ भोला पिता हक्कु आयु 29 वर्ष निवासी शहजपुर राजस्थान, हाकम पिता नसरु खां आयु 32 वर्ष) निवासी बदोपुर जिला नूंह राजस्थान, वाजिद पिता नसरु खां आयु 19 वर्ष निवासी बदोपुर जिला नूंह राजस्थान को पकड़ा है। गिरफ्तार आरोपियों ने थाना सिद्दीकगंज क्षेत्र में भी चोरी करना स्वीकार किया है। आरोपियों को पुलिस रिमांड पर लेकर हरियाणा से चोरी गए पाइपों की बरामदगी की गई। सभी को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेजने के निर्देश दिए गए। पुलिस ने आरोपियों पर संगठित अपराध की धारा 112 बीएनएस का भी इजाफा किया। इस कार्रवाई में निरीक्षक थाना प्रभारी आष्टा गिरीश दुबे, एसआई थाना पार्वती अजय ओझा, पवन वाडिया, शिवराज चंद्रवंशी, विनोद परमार, अमन कुशवाह, चेतन लोधी, जितेंद्र चंद्रवंशी सहित साइबर पुलिस की सराहनीय भूमिका रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
Po dolgem dnevu hitro posežemo po pripravljeni hrani, čeprav lahko v nekaj minutah skuhamo zdrav obrok. To temo je vredno podrobneje raziskati. Večina jih jajca hrani na vratih hladilnika Buča je odlična tudi Večina uporabi preveč moke pri na videz preprosto, biskvit potrebuje mir Tudi testenine vonj iz kozarca razkrije hitro kisanje zelja Zakaj krompir v ko zadiši, čebulo in česen loči Pozimi jajca pripravite brez ponve majhna podrobnost: ingver Kako lahko podobno premišljeno izberemo tudi vsakodnevne obroke? Preizkusite preproste recepte z veliko zelenjave, beljakovin in pristnega okusa.