Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

इस बार रिकार्ड मतों से होगी विदिशा लोकसभा में भाजपा की जीत: जसपाल सिंह अरोरा

- सैकड़ों समर्थकों के साथ भाजपा नेता पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा पूर्व मुख्यमंत्री की नामांकन रैली में हुए शामिल

सीहोर। इस बार विदिशा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी रिकार्ड मतों के साथ जीत हासिल करेगी। यह जीत सभी रिकार्ड ध्वस्त कर देगी। देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में इस बार चुनाव का माहौल पूरी तरह एकतरफा है। भाजपा इस बार 400 पार और मध्यप्रदेश में 29 पार रहेगी। मध्यप्रदेश की सभी सीटों पर भाजपा ही काबिज होगी। यह बातें भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कही। वे पूर्व मुख्यमंत्री एवं विदिशा लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी शिवराज सिंह चौहान की नामांकन रैली में अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ शामिल होने के लिए रायसेन पहुंचे थे। इस दौरान श्री अरोरा ने पूर्व मुख्यमंत्री को फूलमाला पहनाकर उन्हें अग्रिम बधाई दी एवं वे रथ पर भी सवार हुए।
पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष जसपाल सिंह अरोरा ने कहा कि इस बार लोकसभा चुनाव में माहौल पूरी तरह भाजपा के पक्ष में है। सीहोर जिले में मंत्री करण सिंह वर्मा के नेतृत्व में भाजपा की तैयारियों युद्ध स्तर पर जारी है। इछावर सहित जिले की सभी सीटों पर भाजपा रिकार्ड मतों से जीतेगी। भारतीय जनता पार्टी प्रचंड बहुमत के साथ फिर से सत्ता में आएगी। एक तरफ जहां देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का जादू लोगों के सिर चढ़कर बोल रहा है तो मध्यप्रदेश में भी भाजपा सभी 29 सीटों पर विजयश्री हासिल करेगी। विदिशा लोकसभा सीट पर भी भाजपा की ऐतिहासिक और रिकार्ड जीत दर्ज होगी। श्री अरोरा अपने सैकड़ों समर्थकों एवं कार्यकर्ताओं के साथ पूर्व मुख्यमंत्री की नामांकन रैली में शामिल होने के लिए रायसेन पहुंचे थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
5 věcí, které by nikdy neměly být prány Jak poznat, Jak úspěšně zvládat vše a nedostat Tajemství rajčatové šťávy: recept, který nejde odhalit! Rychlá a chutná vaječná snídaně, kterou Jak zmírnit Bezplatná roční Nejen lavash: recept na lahodný rohlík Dýně jako zázrak: tajemství úspěšné