
सुमित शर्मा, सीहोर
9425665690
मध्यप्रदेश का सीहोर जिला संभवतः एकमात्र ऐसा जिला है, जिसमें चार विधानसभा क्षेत्र हैं और इन चार विधानसभा क्षेत्रों के अंतर्गत तीन संसदीय क्षेत्र आते हैं। यानी सीहोर जिले से चार विधायक और तीन सांसद चुने जाते हैं। सीहोर जिले की सीहोर विधानसभा भोपाल संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है तो वहीं बुधनी विधानसभा एवं इछावर विधानसभा क्षेत्र विदिशा संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आती है। जिले की आष्टा विधानसभा देवास संसदीय क्षेत्र में आती है। इस तरह से सीहोर जिला तीन संसदीय क्षेत्रों से घिरा हुआ है। वर्तमान में सीहोर जिले के अंतर्गत आने वाली विधानसभा और लोकसभा की सीटों पर भाजपा के ही विधायक-सांसद काबिज हैं। सीहोर विधानसभा क्षेत्र से विधायक सुदेश राय हैं तो वहीं बुधनी विधानसभा से शिवराज सिंह चौहान, इछावर से करण सिंह वर्मा और आष्टा से इंजीनियर गोपाल सिंह हैं। इसी तरह विदिशा संसदीय क्षेत्र से रमाकांत भार्गव, भोपाल संसदीय क्षेत्र से साध्वी प्रज्ञा सिंह ठाकुर और देवास से महेंद्र सिंह सोलंकी सांसद हैं। केंद्रीय चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनावों की घोषणा भी कर दी है। इसके साथ ही आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। सीहोर जिले में दो चरणों में मतदान होंगे। इस दौरान 7 और 13 मई को वोट डाले जाएंगे। आचार संहिता लगते ही संपत्ति विरूपण की कार्रवाई भी शुरू कराई गई।
ये है लोकसभा निर्वाचन-2024 कार्यक्रम-
ये हैं मतदाताओं की संख्या-
भोपाल संसदीय क्षेत्र : संसदीय क्षेत्र 19- भोपाल के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 159-सीहोर में कुल 223671 मतदाता है, जिनमें 113734 पुरुष मतदाता, 109937 महिला मतदाता और 7 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेंडर रेशों 967 एवं ईपी रेशों 62.41 हैं। इसी प्रकार पीडब्ल्यूडी मतदाता 4732 है। सीहोर विधानसभा में 18-19 वर्ष के 7334 मतदाता है। 80 वर्ष से अधिक आयु के 3283 मतदाता एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 292 है।
देवास संसदीय क्षेत्र : संसदीय क्षेत्र 21- देवास के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 159- आष्टा में कुल 279449 मतदाता हैं, जिनमें 144242 पुरुष मतदाता, 135205 महिला मतदाता और 2 अन्य मतदाता शामिल हैं। इसी प्रकार जेंडर रेशों 937 एवं ईपी रेशों 62.85 है। इसी प्रकार पीडब्ल्यूडी मतदाता 5252 है। आष्टा विधानसभा में 18-19 वर्ष के 10135 मतदाता है। 80 वर्ष से अधिक आयु के 5458 मतदाता एवं सर्विस मतदाताओं की संख्या 395 है।
मतदान केंद्रों का विवरण-
संसदीय क्षेत्र 18 विदिशा के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 156-बुधनी में कुल 363 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 49 एवं 314 ग्रामीण मतदान केंद्र है। विधानसभा क्षेत्र 158-इछावर में 275 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 11 एवं 264 ग्रामीण मतदान केंद्र है।
संसदीय क्षेत्र 19 भोपाल के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 159-सीहोर में कुल 265 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 92 एवं 173 ग्रामीण मतदान केंद्र है।
संसदीय क्षेत्र 21-देवास के अंतर्गत विधानसभा क्षेत्र 157-आष्टा में कुल 335 मतदान केंद्र है, जिनमें नगरीय 61 एवं 274 ग्रामीण मतदान केंद्र है।
क्रिटीकल मतदान केंद्रों की स्थिति-