Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशरेहटीसीहोर

बोर्ड परीक्षाओं का आज ‘सुपर मंगलवार’, एमपी बोर्ड का अंग्रेजी तो सीबीएसई का गणित से हुआ शंखनाद

सीहोर। जिले में आज शिक्षा के क्षेत्र का सुपर मंगलवार रहा। एक तरफ जहां माध्यमिक शिक्षा मंडल की हाईस्कूल परीक्षा में सबसे बड़ा मुकाबला शुरू हुआ, वहीं दूसरी ओर सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाओं का भी आज से आगाज हो गया। सुबह से ही जिले के परीक्षा केंद्रों पर परीक्षार्थियों और पालकों की गहमागहमी देखी गई।
जिले के सरकारी और निजी स्कूलों में आज सुबह से ही रौनक देखते ही बन रही थी। माध्यमिक शिक्षा मंडल की 10वीं की परीक्षा का आज अहम दिन रहा, जिसमें छात्र अंग्रेजी विषय का पेपर देने पहुंचे। हालांकि इससे पहले उर्दू और वोकेशनल विषयों के पेपर हो चुके हैं, लेकिन उनमें छात्रों की संख्या काफी कम थी। आज जिले के हजारों छात्र एक साथ अपने भविष्य की नींव रखने परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे। केंद्रों के बाहर शिक्षक बच्चों को पेन चेक करने की सलाह देते और परिजन ऑल द बेस्ट कहकर बच्चों का हौसला बढ़ाते नजर आए।
वहीं सीबीएसई बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं भी आज से शुरू हो रही पहले ही दिन छात्र गणित जैसे चुनौतीपूर्ण विषय का सामना कर रहे हैं। जिले में करीब 4 हजार से ज्यादा विद्यार्थी इस परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षार्थियों को सुबह 10 बजे तक केंद्र पर रिपोर्टिंग करने के निर्देश दिए गए थे, जिसके बाद 10.30 बजे से पेपर शुरू होगा। प्रशासन ने नकल रोकने और पारदर्शी परीक्षा के लिए विशेष उडऩदस्तों की तैनाती भी की है।
12वीं की परीक्षा कल से
सीबीएसई की 12वीं की परीक्षाएं बुधवार 18 फरवरी से फिजिकल एजुकेशन विषय के साथ शुरू होंगी। खास बात यह है कि इस बार 12वीं की उत्तरपुस्तिकाओं की जांच डिजिटल माध्यम से की जाएगी, जबकि 10वीं की कॉपियों का मूल्यांकन पहले की तरह ही पारंपरिक कागज पर तरीके से होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button