Newsआष्टाइछावरजावरनसरुल्लागंजबुदनीमध्य प्रदेशराजनीतिकरेहटीसीहोर

केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज आज आएंगे बुधनी

सीहोर। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान आज मंगलवार को अपने गृह क्षेत्र और संसदीय क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले बुधनी के प्रवास पर रहेंगे। केंद्रीय मंत्री का यह दौरा क्षेत्र के किसानों और कृषि तकनीक के क्षेत्र में बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। वे यहां आयोजित एक भव्य कृषि मशीनरी मेले में शामिल होकर आधुनिक खेती के उपकरणों और नई तकनीकों का अवलोकन करेंगे।
दौरा कार्यक्रम के अनुसार केंद्रीय मंत्री चौहान दोपहर 03.45 बजे बुधनी पहुंचेंगे। यहां वे सीएफएमटीटी परिसर में आयोजित कृषि मशीनरी मेला समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान वे देशभर से आई आधुनिक कृषि मशीनों की प्रदर्शनी का शुभारंभ करेंगे और उपस्थित किसानों एवं कृषि विशेषज्ञों को संबोधित करेंगे।
कृषि मशीनीकरण पर रहेगा जोर
इस मेले का मुख्य उद्देश्य किसानों को उन्नत मशीनों से अवगत कराना है ताकि खेती की लागत कम हो और उत्पादन बढ़े। उम्मीद जताई जा रही है कि श्री चौहान यहां किसानों के हित में कुछ नई योजनाओं या घोषणाओं का जिक्र भी कर सकते हैं।
शाम को भोपाल के लिए प्रस्थान
बुधनी में कार्यक्रम संपन्न करने के पश्चात केंद्रीय मंत्री शाम 06.15 बजे सडक़ मार्ग से भोपाल के लिए प्रस्थान करेंगे। उनके इस दौरे को लेकर जिला प्रशासन और पुलिस विभाग ने सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button